Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किश्तवाड़ में अमित शाह की दहाड़; आतंकवाद पर प्रहार, कांग्रेस-एनसी पर भी हमला जोरदार

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने आतंकवाद को मुद्दा बनाते हुए कहा कि यहां आतंकवाद को इतना नीचे दफन किया जाएगा कि वह कभी बाहर न आ सके। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर भी जमकर हमला बोला।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 16, 2024 | 05:30 PM

Pic: Social Media

Follow Us
Follow Us:

श्रीनगर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने आतंकवाद को मुद्दा बनाते हुए कहा कि यहां आतंकवाद को इतना नीचे दफन किया जाएगा कि वह कभी बाहर न आ सके। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर भी जमकर हमला बोला।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को फिर से मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन केंद्र शासित प्रदेश में इसे इतना नीचे दफन किया जाएगा कि यह कभी बाहर न आ सके। शाह ने किश्तवाड़ में एक जनसभा में दावा किया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और कांग्रेस का गठबंधन जम्मू-कश्मीर में सरकार नहीं बना पाएगा।

यह भी पढ़ें:– कश्मीरी पंडितों के मन भाया जम्मू कश्मीर के लिए भाजपा का घोषणापत्र, वैश्विक मंच से किया स्वागत

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में पधारे देश की राजनीति के चाणक्य, इन 8 तस्वीरों में देखें अमित शाह का पूरा मुंबई दौरा

पंजाब चुनाव से पहले राघव चड्ढा को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? PM मोदी से मुलाकात ने बढ़ाया सियासी पारा

रवि राणा के टिकट काटने वाले बयान से भाजपा में बढ़ी नाराजगी, राजेश वानखड़े बोले- दखलअंदाजी बंद करें

गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा- PDA में P का मतलब पिछड़ा या पंडित? अखिलेश यादव पर बीजेपी-बसपा का बड़ा हमला

शाह ने यहां पद्देर-नागसेनी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री सुनील शर्मा के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम आतंकवाद को इतना नीचे दफन करेंगे कि वह कभी बाहर न आ सके। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के घोषणापत्र में आतंकवादियों को छोड़ने की बात कही गई है और इस तरह आतंकवाद को फिर से मजबूत करने की कोशिशें जारी हैं। यह मोदी सरकार है और किसी की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को फिर से मजबूत कर सके।”

पीडीपी को भी बनाया निशाना

गृह मंत्री ने कहा, ‘‘यह चुनाव दो ताकतों के बीच है, एक तरफ नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी (पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) और दूसरी तरफ भाजपा। नेकां-कांग्रेस कह रही हैं कि अगर हम सरकार बनाते हैं तो हम अनुच्छेद 370 को बहाल करेंगे। मुझे बताइए कि क्या इसे बहाल किया जाना चाहिए? भाजपा ने पहाड़ी और गुज्जर समुदायों तथा अन्य लोगों को जो आरक्षण दिया है, उसे छीन लिया जाएगा।”

यह भी पढ़ें:– PM Modi Gujarat Visit: स्वयं बिजली पैदा करने में सक्षम…‘सूर्य घर’ योजना के लाभार्थियों से बातचीत में बोले प्रधानमंत्री

उन्होंने कहा, ‘‘चिंता मत कीजिए। मैं कश्मीर में स्थिति देख रहा हूं और आश्वस्त रहिए, जम्मू कश्मीर में न तो फारूक अब्दुल्ला की पार्टी की सरकार बन रही है और न ही राहुल गांधी की पार्टी की।” यह गृह मंत्री का एक पखवाड़े के भीतर जम्मू क्षेत्र का दूसरा दौरा था। इससे पहले छह और सात सितंबर को जम्मू के अपने दो दिवसीय दौरे में उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया था और कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित किया था। सोमवार को 24 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार का अंतिम दिन है। इन क्षेत्रों में पद्देर-नागसेनी भी शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 18 सितंबर को पहले चरण में मतदान होगा।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Amit shah strong attack on terrorism congress and nc from kishtwar of jammu kashmir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 16, 2024 | 05:30 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • BJP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.