Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंगाल में चारों तरफ पीटे जा रहे BJP उम्मीदवार, शुभेंदु के बाद अग्निमित्रा पॉल पर हमला, देखें VIDEO

Agnimitra Paul: आसनसोल दक्षिण से बीजेपी प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर रहमत नगर में भीड़ ने किया हमला। पथराव में कार के शीशे टूटे। हीरापुर थाने में शिकायत दर्ज, इलाके में तनावपूर्ण माहौल।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 23, 2026 | 03:21 PM

अग्निमित्रा पॉल पर हमला(Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Agnimitra Paul Car Attack: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मुर्शिदाबाद और दक्षिण दिनाजपुर के बाद अब आसनसोल से भी हिंसा की खबर सामने आई है।

आसनसोल में भीड़ ने अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी पर ईंट-पत्थर फेंके गए, जिससे कार के शीशे टूट गए। अग्निमित्रा पॉल आसनसोल दक्षिण सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हैं।

BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल पर हमला

घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और मामले की जांच की मांग की। सामने आए वीडियो में अग्निमित्रा पॉल अपनी क्षतिग्रस्त कार के पास खड़ी नजर आती हैं। अग्निमित्रा पॉल, जो पहले फैशन डिजाइनर रह चुकी हैं, अब भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने पिछला चुनाव भी इसी सीट से जीता था और इस बार भी वह मैदान में हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Assembly Elections 2026: बंगाल-तमिलनाडु में बंपर वोटिंग, क्या सत्ता परिवर्तन की ओर हैं बंगाल और तमिलनाडु?

झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी…, 4 मई को बंगाल में बंटेगी मिठाई, नादिया से PM Modi ने किया जीत का ऐलान

रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव

बंगाल में वोटिंग के बीच शुभेंदु सरकार पर हमला, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, देखें बवाल का VIDEO

Asansol, West Bengal: In Asansol South assembly constituency, BJP candidate Agnimitra Paul’s car was reportedly attacked, with bricks and stones thrown, breaking its windows. The incident was later reported to the police for investigation. pic.twitter.com/hZD7zFFwk2 — IANS (@ians_india) April 23, 2026

इससे पहले गुरुवार को मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर के साथ झड़प की घटना और दक्षिण दिनाजपुर में भाजपा उम्मीदवार पर हमले की खबरें भी सामने आई थीं। इन सभी घटनाओं पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगी है।

शुभेंदु सरकार पर भी हमला

इससे पहले दक्षिण दिनाजपुर में मतदान के दौरान हिंसा की एक और घटना सामने आई है। कुमारगंज में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर भीड़ द्वारा हमले की खबर है।

बताया जा रहा है कि स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अपनी जान बचाने के लिए मौके से भागना पड़ा। सामने आए वीडियो में एक पुलिसकर्मी उन्हें सुरक्षित बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि कुछ लोग पुलिस की मौजूदगी में ही उनके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी…, 4 मई को बंगाल में बंटेगी मिठाई, नादिया से PM Modi ने किया जीत का ऐलान

बूथों से जबरन बाहर निकाला गया

घटना को लेकर शुभेंदु सरकार ने आरोप लगाया है कि उनके पोलिंग एजेंटों को 8-10 बूथों से जबरन बाहर निकाल दिया गया था। उन्होंने बताया कि जब वे खुद मौके पर पहुंचे और एजेंटों को फिर से मतदान केंद्रों में प्रवेश दिलाने की कोशिश की, तभी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया। शुभेंदु सरकार का यह भी दावा है कि इस हमले में उन्हें चोटें आईं और उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई।

Agnimitra paul car attack asansol south election violence west bengal 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 23, 2026 | 03:21 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • BJP
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.