Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर क्यों है सभी राजनीतिक दलों की नजरें, सीएम की कुर्सी से है इसका का गहरा नाता

भारत की राजधानी दिल्ली में चुनावी रण तैयार हो चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। 5 फरवरी को दिल्ली में मतदान होंगे जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Jan 18, 2025 | 08:28 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 7

भारत की राजधानी दिल्ली में चुनावी रण तैयार हो चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। 5 फरवरी को दिल्ली में मतदान होंगे जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। सभी 70 विधानसभा सीटों में से नई दिल्ली सीट पर सबसे ज्यादा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं।

2 / 7

नई दिल्ली विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा कांग्रेस और बीजेपी के हाई प्रोफाइल उम्मीदवार उतारें है। जिसकी वजह से इस सीट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

सम्बंधित ख़बरें
1

Lutyens Statue Remove: लुटियंस की प्रतिमा हटाने पर बवाल, कांग्रेस की सोच को भाजपा ने बताया गुलाम

2

‘महाराष्ट्र विधानसभा में बिश्नोई गैंग की गूंज’, कांग्रेस विधायक को मिली धमकी पर हंगामा, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

3

AI Impact Summit मे प्रदर्शन पर पुलिस की रिपोर्ट,सब-कुछ था प्री प्लांट? अब तक 8 लोग गिरफ्तार

4

पुणे में कांग्रेस प्रवक्ता पर हमला: रिवॉल्वर तानने के आरोप से मचा हड़कंप, पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

3 / 7

अरविंद केजरीवाल के अलावा कांग्रेस ने इस सीट पर शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजेपी ने पश्चिमी दिल्ली से सांसद रहे साहब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा का मैदान में उतारा है। इस सीट से कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी पर्चा भरा है।

4 / 7

दिल्ली के विधानसभा वाले केंद्र शासित राज्य बनने के बाद 1993 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट नहीं थी। यह पहले गोल मार्केट विधानसभा सीट के तहत आती थी। वहीं साल 2008 में परिसीमन के बाद नई दिल्ली विधानसभा सीट अस्तित्व में आई।

5 / 7

दिल्ली की राजनीति में इस विधानसभा सीट का संयोग बहुत ही दिलचस्प रहा है। क्योंकि जिस पार्टी का उम्मीदवार गोल मार्केट सीट और नई दिल्ली विधानसभा सीट से जीता है राजधानी में उसी की सरकार बनी है। इस वजह से भी लोगों की नजरें इस विधानसभा सीट पर है।

6 / 7

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अधिकांश सरकारी कॉलोनियां हैं जिसकी वजह से इस सीट के वोटरों को पढ़ा-लिखा माना जाता है। इस सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने साल 2013 में कांग्रेस की शीला दीक्षित को हराया था।

7 / 7

इस बार जिस तरह से कांग्रेस और बीजेपी ने इस सीट से अपने उम्मीदवार उतारे हैं जिसे देखकर यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार अरविंद केजरीवाल को चुनावी मैदान में कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। चुनाव से पहले एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है जिसका नतीजा जल्द ही आएगा।

Why all political parties have their eyes on new delhi assembly seat has connection with cm chair

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 18, 2025 | 07:17 PM

Topics:  

  • Arvind Kejriwal
  • Congress
  • Delhi Assembly Election Photo Gallery
  • Delhi Assembly Elections
  • Delhi Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.