दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। दिल्ली में 1 बजे तक 33.31% वोटिंग दर्ज की गई। सबसे ज्यादा मतदान नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुआ। बता दें कि यह भाजपा सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, LG वीके सक्सेना, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी वोट डाल चुके हैं। जानते हैं किन दिग्गजों ने अब तक वोट डाल चुके हैं। (सभी फोटो सोर्सः सोशल मीडिया)