-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Upsc Canceled The Candidature Of Ias Pooja Khedkar
आईएएस पूजा खेडकर को बड़ा झटका, UPSC ने रद्द की उम्मीदवारी, अब नहीं दे सकेंगी कोई भी परीक्षा
- Written By: आकाश मसने
प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर को यूपीएससी ने बड़ा झटका दिया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम रद्द होने के बाद अब यूपीएससी ने पूजा खेडकर की उम्मीदवारी रद्द कर दी है।

पूजा खेडकर (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर को यूपीएससी ने बड़ा झटका दिया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम रद्द होने के बाद अब यूपीएससी ने पूजा खेडकर की उम्मीदवारी रद्द कर दी है और भविष्य में किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगा दी है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बुधवार को कहा कि उसने परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की उम्मीदवारी रद्द कर दी है और भविष्य में किसी भी परीक्षा में उनके शामिल होने पर रोक लगा दी है।
आयोग ने एक बयान में कहा कि ‘‘यूपीएससी ने उपलब्ध रिकॉर्ड की सावधानीपूर्वक जांच-पड़ताल की है और उन्हें सीएसई-2022 नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन करने का दोषी पाया है।” इसमें कहा गया है कि सीएसई-2022 (सिविल सेवा परीक्षा-2022) के लिए उनकी अनंतिम उम्मीदवारी ‘‘रद्द” कर दी गई है और भविष्य में किसी भी परीक्षा में उनके शामिल होने या चयन पर ‘‘स्थायी रूप से रोक” लगा दी गई है।
आयोग ने कहा कि पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर को अपनी पहचान ‘फर्जी’ बताकर परीक्षा के लिए स्वीकृत सीमा से अधिक अवसर ‘धोखाधड़ी’ से प्राप्त करने को लेकर 18 जुलाई को कारण बताओ नोटिस (एससीएन) जारी किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 05 July 2026: रविवार का राशिफल, जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
विपुल शाह से आलिया भट्ट तक, इंडस्ट्री के नए निर्देशकों पर खेला बड़ा दांव, बदल सकती है बॉलीवुड की तस्वीर
उज्जैन: 41 किलो चांदी से चमका चिंतामन गणेश मंदिर का गर्भगृह, गुप्त दान की हो रही चर्चा। देखें VIDEO
दिल्ली छोड़ मनाली में बस गया युवक, Blinkit का ऑर्डर लेने के लिए 1 किमी पैदल उतरना पड़ता है; वीडियो वायरल
बयान में कहा गया है कि उन्हें 25 जुलाई तक एससीएन पर अपना जवाब देना था, लेकिन उन्होंने अपना जवाब देने के लिए आवश्यक दस्तावेज जुटाने के लिए चार अगस्त तक का समय मांगा। आयोग ने कहा कि यूपीएससी ने उन्हें 30 जुलाई को दोपहर साढ़े तीन बजे तक अपना जवाब देने के लिए ‘अंतिम मौका” दिया था, लेकिन वह निर्धारित समय के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने में विफल रहीं।
क्या है मामला?
जानकारी के लिए बता दें कि 2023 बैच की अधिकारी खेडकर ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को कई मेडिकल प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए थे, जिनमें से एक दृष्टि संबंधी दिव्यांगता को दर्शाता है। खेडकर (34) सिविल सेवा परीक्षा में चुने जाने के लिए कपटपूर्ण तरीके का इस्तेमाल करने के आरोपों का सामना कर रही हैं। उन्होंने खुद को कथित तौर पर शारीरिक रूप से दिव्यांग और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय का बताया था। यही नहीं पूजा खेडकर पर पुणे में तैनाती के दौरान विशेषाधिकारों का दुरुपयोग करने का भी आरोप था।
Upsc canceled the candidature of ias pooja khedkar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 05 July 2026: रविवार का राशिफल, जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
Jul 05, 2026 | 12:10 AMविपुल शाह से आलिया भट्ट तक, इंडस्ट्री के नए निर्देशकों पर खेला बड़ा दांव, बदल सकती है बॉलीवुड की तस्वीर
Jul 04, 2026 | 11:14 PMउज्जैन: 41 किलो चांदी से चमका चिंतामन गणेश मंदिर का गर्भगृह, गुप्त दान की हो रही चर्चा। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 11:11 PMदिल्ली छोड़ मनाली में बस गया युवक, Blinkit का ऑर्डर लेने के लिए 1 किमी पैदल उतरना पड़ता है; वीडियो वायरल
Jul 04, 2026 | 11:06 PMलखनऊ रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, BJP अध्यक्ष के स्वागत में पहुंचा मुस्लिम समुदाय, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
Jul 04, 2026 | 10:59 PM‘द अलायंस’ में होगी वंशज सिंह की धमाकेदार वापसी! वाइल्डकार्ड एंट्री से पहले कुशाल टंडन को दी खुली चुनौती
Jul 04, 2026 | 10:58 PMBSUSC Recruitment 2026: बिहार के विश्वविद्यालयों में 3,674 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती
Jul 04, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

समय रैना के शो में वर्दी पहनकर पहुंचा UP पुलिस का कांस्टेबल, हाजिरजवाबी से जज हुए क्लीन बोल्ड; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:41 PM
काशी विश्वनाथ मंदिर में दान राशि की पारदर्शिता पर सवाल, वरिष्ठ वकील ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:29 PM
‘सर तन से जुदा’ गाने पर खूब नाचे स्कूली बच्चे, स्क्रीन पर दिखा पाकिस्तानी! वायरल VIDEO पर मचा बवाल
Jul 04, 2026 | 09:10 PM
Agra Crime News: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक सबको करती रही गुमराह। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 08:13 PM
Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 07:47 PM
Ketan Agarwal Murder Case: पुलिस कस्टडी में सिया गोयल ने दिखाई मिडिल फिंगर, वायरल VIDEO से मचा बवाल
Jul 04, 2026 | 07:14 PM










