-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Uphaar Incident Narrowly Avoided In Delhi Fire Broke Out In Cinema Hall Of Select City Mall
Select City Mall Fire: दिल्ली में होते-होते बचा ‘उपहार कांड’, सेलेक्ट सिटी मॉल के सिनेमा हॉल में लगी आग
- Written By: अभिषेक सिंह
जानकारी के मुताबिक, सेलेक्ट सिटी मॉल में स्थित पीवीआर ऑडी-3 सिनेमा हॉल की स्क्रीन में आग लगी थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और सभी लोग सुरक्षित हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया

छावा की स्क्रीनिंग के दौरान लगी आग (सोर्स- वीडियो)
नई दिल्ली: दिल्ली के साकेत स्थित मशहूर सेलेक्ट सिटी मॉल के एक सिनेमा हॉल में आग लग गई। बुधवार (26 फरवरी) को इस घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पा लिया गया। दिल्ली फायर सर्विस ने यह जानकारी दी।
राजधानी दिल्ली के सेलेक्ट सिटी मॉल में उस समय हड़कंप मच गया जब बुधवार शाम 5:44 बजे इस मॉल के एक सिनेमा हॉल में आग लग गई। मॉल प्रशासन ने इस घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग को दी। इसके बाद दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल की टीम ने तत्परता से काम करते हुए आग पर काबू पा लिया।
आग की घटना में कोई हताहत नहीं
जानकारी के मुताबिक, सेलेक्ट सिटी मॉल में स्थित पीवीआर ऑडी-3 सिनेमा हॉल की स्क्रीन में आग लगी थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और सभी लोग सुरक्षित हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन घटना के वक्त मॉल में ज्यादा भीड़ नहीं थी, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा! जंतर-मंतर प्रदर्शन में घुसे 980 से ज्यादा शातिर अपराधी, पुलिस ने FRS से की पहचान
ताहिर हुसैन को दी जाए फांसी…दिल्ली दंगा मामले में पुलिस ने कोर्ट में रखी मांग, कहा- कसाई बन गए थे आरोपी
दिल्ली में ऑन लाइन ज्वेलरी खरीदना पड़ा भारी! ₹1.16 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
छात्रों पर लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! बोला- शांतिपूर्ण विरोध संवैधानिक हक, पुलिस की ज्यादती नहीं चलेगी
VIDEO | A fire broke out at a cinema hall in Delhi’s Select CityWalk Mall during the screening of the film ‘Chhava’ earlier today. As fire alarms started ringing in the hall, everybody rushed to the exit doors. The cinema hall was evacuated. (Source: Third Party) (Full video… pic.twitter.com/eAqcJ7WzND — Press Trust of India (@PTI_News) February 26, 2025
बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय पीवीआर स्क्रीन नंबर 3 पर अभिनेता विक्की कौशल की बहुचर्चित फिल्म ‘छावा’ की स्क्रीनिंग चल रही थी। इस दौरान अचानक स्क्रीन में आग लग गई। सिनेमा हॉल में फिल्म देख रहे लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि, सिनेमा हॉल में कई निकास द्वार होने के कारण सभी लोग बड़ी आसानी से सिनेमा हॉल से बाहर निकल गए।
मॉल में सामान्य स्थिति बहाल
आग बुझाने के बाद दमकल विभाग की ओर से स्थिति का मुआयना किया गया और मॉल में सुरक्षा उपायों के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी गई। फिलहाल मॉल में सामान्य स्थिति बहाल हो गई है। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया, “इस पूरी घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग बहुत छोटी थी जिस पर दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में काबू पा लिया था।
देश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि दिल्ली के उपहार सिनेमा हॉल में 1997 में लगी आग में करीब 60 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस मामले में सिनेमा हॉल के मालिकों को भी सजा मिल चुकी है। हालांकि, सेलेक्ट सिटी मॉल में ऐसा कुछ नहीं हुआ और यह दुर्घटना उसका एक प्रतिशत भी नहीं थी।
Uphaar incident narrowly avoided in delhi fire broke out in cinema hall of select city mall
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल में किसानों का महा-संग्राम, पूरी तैयरी में प्रदर्शनकारी; भारी पुलिस बल तैनात- देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:05 PM‘मैं सिर्फ बायोलॉजिकल पिता हूं’, बेटी पलक से दूरी पर छलका राजा चौधरी का दर्द, श्वेता तिवारी का भी किया जिक्र
Jul 28, 2026 | 09:03 PMISRO Scientist Engineer Recruitment: 92 साइंटिस्ट/इंजीनियर पदों पर भर्ती; बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 28, 2026 | 09:03 PMPatna High Court Assistant Recruitment: 68 असिस्टेंट पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Jul 28, 2026 | 08:53 PMनए शिक्षा मंत्री पर राहुल-प्रियंका ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- दुष्कर्म का बचाव करने वाले को बनाया मंत्री
Jul 28, 2026 | 08:36 PMVaranasi: पुलिस ने फर्जी मैरेज ब्यूरो का किया भंडाफोड़; 10 महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा
Jul 28, 2026 | 08:36 PMअवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
Jul 28, 2026 | 08:36 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














