UDAN Yatri Cafe: दिल्ली एयरपोर्ट पर 20 रुपए में भरपेट खाना; और भी कई चीजें मिल रहीं सस्ती, देखें लिस्ट

Delhi Airport Affordable Food: दिल्ली एयरपोर्ट पर पहले यात्रियों को महंगे दामों पर खाना खरीदना पड़ता था लेकिन अब उड़ान यात्री कैफे शुरू हो जाने के बाद खाने-पीने की चीजें सस्ते दामों पर मिल रही हैं।
udan yatri cafe delhi airport
दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफेSource: Delhi Airport 'X' ID
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत

  • टर्मिनल 3 के चेक इन एरिया में कैफे की शुरुआत

  • खाने-पीने की चीजें सस्ते दामों पर हुई उपलब्ध

  • अब देश के 25 एयरपोर्ट पर मिल रहा योजना का लाभ

Delhi Airport Terminal 3: उड़ान यात्री कैफे (UDAN Yatri Cafe) के तहत लोगों को न सिर्फ 20 रुपए में भरपोट खाना बल्कि चाय और कॉफी की व्यवस्था भी की गई है। चाय के दाम 10 रुपए और कॉफी के दाम 20 रुपए रखे गए हैं। इतना ही नहीं एयरपोर्ट पर मिलने वाला आधा लीटर पानी का बोतल अब सिर्फ 10 रुपए में मिल पाएगा। दिन का नाश्ता या स्नैक दोनों 20 रुपये में उपलब्ध हैं। मिठाई की कीमत भी काफी सस्ती यानी 20 रुपए रखी गई है।

दिल्ली एयरपोर्ट में यहां शुरू किया गया है कैफे

टर्मिनल-3 (T-3) के चेक-इन एरिया में कैफे की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को एयरपोर्ट पर महंगे खाने-पीने के विकल्पों से राहत देना और कम कीमत पर बुनियादी चीजें उपलब्ध कराना है। स्नैक्स में कई वैराइटीज़ मुहैया कराई जा रही है। जैसे- समोसा, कचौरी, पेटीज और वड़ा पाव आदि। ऐसे में यात्रियों को महंगाई से राहत मिल पाएगी।

नागर विमानन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई उड़ान यात्री कैफे योजना के तहत, दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 3 के चेक इन एरिया में कैफे शुरू किया गया है न कि सेक्योरिटी जांच के बाद यात्रियों के बैठने वाले डिपार्टचर एरिया में। हालांकि सेक्योरिटी जांच के बाद भी ऐसे कैफे शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।

udan yatri cafe delhi airport
नागपुर समेत विदर्भ में चक्रवात का अलर्ट! 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी

उड़ान यात्री कैफे में ये चीजें हैं उपलब्ध

  • एयरपोर्ट पर भरपेट खाना मात्र 20 रुपए में उपलब्ध

  • चाय 10 रुपए, कॉफी 20 रुपए कीमत पर मिल रहे

  • आधा लीटर पानी की बेतल मात्र 10 रुपए में उपलब्ध

  • दिन का स्नैक जैसे समोसा आदि 20 रुपए में उपल्बध

  • मिठाई की कीमत मात्र 20 रुपए निर्धारित

देश के दूसरे एयरपोर्ट पर भी मिल रही सस्ती चीजें

बता दें कि मई, 2026 से लेकर अब तक इस योजना का लाभ देश के 25 एयरपोर्ट पर मिल रहा है। इनमें मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के एयरपोर्ट के साथ कई अन्य एयरपोर्ट भी शामिल हैं।

udan yatri cafe delhi airport
नवी मुंबई एयरपोर्ट से फरवरी 2027 में शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, इंडिगो की 12 सेवाएं होंगी शिफ्ट
Navbharat Live
navbharatlive.com