रेखा गुप्ता के कैबिनेट में अरबपति और करोड़पति मंत्री शामिल, जानें इसमें सबसे अमीर कौन
करावल नगर सीट से जीते कपिल मिश्रा की कुल संपत्ति 1.06 करोड़ रुपये है। उन पर 48.57 लाख रुपये का कर्ज है। माई नेता के मुताबिक 2023-24 में उनकी इनकम 7.05 लाख रुपये रही
- Written By: मनोज आर्या
रेखा गुप्ता और मनजिंदर सिंह सिरसा
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में नई सरकार का गठन हो गया है। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ छह मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इनमें प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं। इनमें से दो मंत्री अरबपति, तीन करोड़पति और एक लखपति है। आइए जानते हैं कि रेखा गुप्ता कैबिनेट में कौन है सबसे अमीर और किसके पास है सबसे कम पैसा।
माई नेता के मुताबिक दिल्ली के मंत्रियों में मनजिंदर सिंह सिरसा सबसे अमीर हैं। राजौरी गार्डन से जीत दर्ज करने वाले सिरसा की कुल संपत्ति 248.85 करोड़ रुपये है। साथ ही उन पर 57.68 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। आईटीआर के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में उनकी इनकम 12.67 करोड़ रुपये थी। इससे पहले 2022-23 में उन्होंने आईटीआर में अपनी इनकम 29.5 लाख रुपये दिखाई थी।
केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा का नेटवर्थ
नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा की कुल एसेट्स 115.63 करोड़ रुपये है। माई नेता के मुताबिक उन पर 74.38 करोड़ रुपये का कर्ज है। फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में उनकी इनकम 19.68 करोड़ रुपये रही। इससे पहले 2022-23 में उन्होंने आईटीआर में अपनी इनकम 12 लाख रुपये दिखाई थी। वर्मा और उनकी पत्नी ने बॉन्ड्स, डिबेंचर्स और विभिन्न कंपनियों में निवेश किया है जिनकी वैल्यू 69.31 करोड़ रुपये है। वर्मा का अडानी टोटल गैस और अडानी पावर में भी निवेश है।
सम्बंधित ख़बरें
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
3 दिन तक नशीली कॉफी पिलाई…UPSC Aspirant से लखनऊ में गैंगरेप, शिवम और शनि यादव ने बना के रखा था बंधक!
₹20 लाख की मेंबरशिप और 30 साल की वेटिंग…रसूखदारों के जिमखाना क्लब पर चला हंटर, सरकार ने खत्म किया साम्राज्य
दिल्ली के निजी स्कूलों को हाईकोर्ट से राहत, अब सत्र की शुरुआत में फीस बढ़ाने के लिए नहीं चाहिए सरकार की इजाजत
करोड़पति नेताओं में आशीष सूद भी शामिल
जनकपुरी से चुने गए आशीष सूद की एसेट 9.22 करोड़ रुपये है। साथ ही उन पर 5.92 करोड़ रुपये का कर्ज है। माई नेता के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 में उन्होंने आईटीआर में अपनी इनकम 17.44 लाख रुपये दिखाई थी। उनके पास 47,928 रुपये है जबकि उनके परिवार के पास बैंक अकाउंट्स में 4,03,05,029 रुपये जमा हैं। उनके परिवार ने बॉन्ड्स, डिबेंचर और शेयरों में निवेश किया है जिसकी वैल्यू 12,76,356 रुपये है। एनएसएस और पोस्टल सेविंग्स में परिवार के पास 28,01,069 रुपये हैं।
रविंदर इंद्राज सिंह की नेटवर्थ
बवाना सीट से विधायक चुने गए रविंदर इंद्राज सिंह की एसेट्स 7.23 करोड़ रुपये है। उनकी देनदारी 35.84 लाख रुपये है। माई नेता के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में उनकी इनकम 20.64 लाख रुपये रही थी। उससे पहले 2022-23 में उनकी इनकम 20.71 लाख रुपये रही थी। उनके पास 48,800 रुपये कैश है। उनके बैंक खातों में 2.95 करोड़ रुपये जमा हैं। बॉन्ड्स, डिबेंचर्स और कंपनियों में उनके निवेश की वैल्यू 3.32 लाख रुपये है।
4.94 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं पंकज कुमार
विकासपुरी से विधायक बने पंकज कुमार सिंह की कुल एसेट 4.94 करोड़ रुपये है। आईटीआर के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में उनकी इनकम 3.87 लाख रुपये थी। उनके पास 65,500 रुपये कैश है जबकि बैंकों में उनके पास करीब 20 हजार रुपये जमा हैं। उन्होंने बॉन्ड्स, डिबेंचर्स और शेयरों में भी निवेश किया है जिसकी वैल्यू 3.13 लाख रुपये है। उनके पास 57,173 रुपये की इंश्योरेंस पॉलिसी और 1,20,000 रुपये की जूलरी है।
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
कपिल मिश्रा की नेटवर्थ
करावल नगर सीट से जीते कपिल मिश्रा की कुल संपत्ति 1.06 करोड़ रुपये है। उन पर 48.57 लाख रुपये का कर्ज है। माई नेता के मुताबिक 2023-24 में उनकी इनकम 7.05 लाख रुपये रही। 2022-23 में उनकी इनकम 5.15 लाख रुपये रही। उनके पास 1,00,000 रुपये कैश हैं। बैंकों में उनके और उनकी पत्नी के अकाउंट्स में 3,53,700 रुपये
