Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में बिहार की झलक, मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी में दिखीं दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता

दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक रेखा गुप्ता राजधानी की नई सीएम चुनी गई हैं। उनका जन्म हरियाणा में हुआ था। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Feb 20, 2025 | 12:51 PM

उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: बीजेपी के विधायक दल की बैठक के बाद दिल्ली सीएम के नाम पर मुहर लग गई। रेखा गुप्ता आज (20 फरवरी) दोपहर 12 बजे के बाद दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। रामलीला मैदान तैयारियां पुरी हो गई हैं। सबकुछ भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है। वहीं रेखा गुप्ता भी भगवा वस्त्र धारण कर शपथ लेने वाली हैं। दिल्ली की होनी वाली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि वे भगवा साड़ी में शपथ लेंगी। उन्होंने ये भी बताया कि वे नई साड़ी नहीं खरीद पाई हैं।

बिहार बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली में नेतृत्व, परिधान में बिहार का गौरव। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मधुबनी पेंटिंग की साड़ी में उपराज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। यह केवल परिधान नहीं, बिहार और पूर्वांचल की संस्कृति, कला और सम्मान की पहचान है, जो देश में अपनी चमक बिखेर रही है। रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम चुने जाने पर बिहार बीजेपी के कई नेताओं ने उन्हें एक्स पर पोस्ट कर बधाई भी दी है।

शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं रेखा गुप्ता

बता दें कि दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक रेखा गुप्ता राजधानी की नई सीएम चुनी गई हैं। उनका जन्म हरियाणा में हुआ था। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं। इसके अलावा वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। दिल्ली की नए मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता आज गुरुवार को रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। उनके साथ कई विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में कुत्तों पर लगातार तीसरे दिन सुनवाई, अदालत ने कहा- महिमामंडन करने की कोशिश न करें

दिल्ली में बिन मौसम बरसात…प्रचंड ठंड के बीच अचानक बदला मौसम, स्वेटर के साथ निकला छाता

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट में ढाई घंटे चली सुनवाई, कोर्ट ने दिया ये आदेश

फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास फिर गरजे बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण पर हो रही कार्रवाई

दिल्ली में नेतृत्व, परिधान में बिहार का गौरव! नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी ने मधुबनी पेंटिंग की साड़ी में माननीय उपराज्यपाल जी से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। यह केवल परिधान नहीं, बिहार और पूर्वांचल की संस्कृति, कला और सम्मान की पहचान है, जो देश… pic.twitter.com/dcr93mkZ3b — BJP Bihar (@BJP4Bihar) February 19, 2025

रेखा गुप्ता से जुड़ी अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

निर्मला सीतारमण भी पहनी थी मधुबनी पेंटिंग की साड़ी

इससे पहले एक फरवरी को जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट पेश किया था तब वे भी मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी में दिखी थीं. उन्होंने क्रीम कलर की मधबुनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनी थी जिसका गोल्डन बॉर्डर था. ये साड़ी उन्हें बिहार की रहने वाली पद्मश्री विजेता दुलारी देवी ने उपहार में दिया था. पिछले साल वित्त मंत्री जब मुधबनी दौरे पर गई थीं तब दुलारी देवी ने उन्हें साड़ी भेंट की थी.

Rekha gupta seen in madhubani painting saree

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 20, 2025 | 12:50 PM

Topics:  

  • Bharatiya Janata Party
  • Delhi
  • oath as Chief Minister
  • Rekha Gupta

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.