-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Vidya Vahini Scheme Cm Rekha Gupta Free Bicycle Class 9 Girls
दिल्ली में 1.40 लाख छात्राओं को मुफ्त साइकिल, CM रेखा गुप्ता ने शुरू की दिल्ली विद्या वहीनी योजना
- Written By: अनन्या तिवारी
Delhi Vidya Vahini: CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली विद्या वाहिनी योजना शुरू की। 9वीं कक्षा की 1.40 लाख छात्राओं को मुफ्त साइकिल मिलेगी। पहले चरण में 3,000 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं।

दिल्ली में 3000 साइकिलों का वितरण (सोर्स-सोशल मीडिया)
Delhi Vidya Vahini Government Free Bicycle Scheme 2026: दिल्ली सरकार ने स्कूली छात्राओं की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए ‘दिल्ली विद्या वाहिनी’ योजना की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को ईस्ट विनोद नगर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से पहले चरण में 3,000 छात्राओं को साइकिलें वितरित कर इस योजना का शुभारंभ किया। सरकार अगले एक महीने में चरणबद्ध तरीके से 1.40 लाख छात्राओं को मुफ्त साइकिलें देगी।
सिर्फ 9वीं कक्षा की छात्राओं को मिलेगा लाभ
योजना के पात्रता नियमों को लेकर सरकार ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ‘दिल्ली विद्या वाहिनी’ योजना का लाभ विशेष रूप से दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली 9वीं कक्षा की छात्राओं को दिया जा रहा है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि 9वीं कक्षा वह पड़ाव है जहां से छात्राएं उच्च शिक्षा की ओर बढ़ती हैं और इस समय उन्हें बेहतर परिवहन संसाधन मिलना उनकी पढ़ाई जारी रखने में मददगार साबित होगा।
दूरी और संसाधनों की कमी अब नहीं बनेगी बाधा
इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की स्कूल में उपस्थिति बढ़ाना और लंबी दूरी की वजह से होने वाली परेशानियों को खत्म करना है। कई छात्राओं को अपने घर से स्कूल पहुंचने के लिए काफी लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी, जिससे न केवल उनकी ऊर्जा खत्म होती थी बल्कि सुरक्षा की चिंता भी बनी रहती थी। अब साइकिल मिलने से छात्राएं न केवल समय पर स्कूल पहुँच सकेंगी, बल्कि उनका आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी।
सम्बंधित ख़बरें
गूंगी गुड़िया पर सुप्रिया सुले की पहली प्रतिक्रिया, ननद ने भाभी पर की गई कांग्रेस की टिप्पणी पर क्या कहा?
हर पीढ़ी के सामने अपनी चुनौती… विकसित भारत को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा मंत्र, IIT दिल्ली में किए बड़े ऐलान
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में PM मोदी, AI सुपरकंप्यूटर ‘परम प्रज्ञा’ का करेंगे उद्घाटन
PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में नया मोड़, नाबालिग के खिलाफ शिकायत वापस; शिकायतकर्ता ने बदला फैसला
‘यह केवल साइकिल नहीं बेटियों का भविष्य है’-रेखा गुप्ता
योजना के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार चाहती है कि संसाधनों की कमी या दूरी की वजह से किसी भी बेटी की शिक्षा न छूटे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि विद्या वाहिनी सिर्फ एक साइकिल नहीं है, बल्कि यह हमारी बेटियों के आत्मविश्वास, उनकी सुरक्षा और एक उज्जवल भविष्य की दिशा में उठाया गया एक क्रांतिकारी कदम है।
यह भी पढ़ें भोगपुरम एयरपोर्ट से विवेक स्मारक तक, पीएम मोदी कल देंगे कई विकास परियोजनाओं की सौगात
शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर
दिल्ली सरकार की इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। परिवहन की समस्या हल होने से अब छात्राएं बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी। आने वाले एक महीने में सरकार ने इस वितरण प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा करने का लक्ष्य रखा है, ताकि पात्र 1.40 लाख छात्राओं तक यह लाभ जल्द से जल्द पहुंच सके।
Delhi vidya vahini scheme cm rekha gupta free bicycle class 9 girls
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
Aug 08, 2026 | 09:22 PMकांवड़ियों के लिए विवाह जैसा मेन्यू तैयार; देसी से चाइनीज तक व्यंजन, हाईटेक मशीनों से बन रहीं हजारों रोटियां
Aug 08, 2026 | 09:19 PMTRAI Recruitment 2026: फ्रेशर्स के लिए शानदार मौका, 80 हजार सैलरी वाली सरकारी नौकरी; जानें आवेदन की तारीख
Aug 08, 2026 | 09:18 PMUPI यूजर्स ध्यान दें! सरकार का बड़ा ऐलान, क्या सच में लगने वाला है हर ट्रांसफर पर शुल्क?
Aug 08, 2026 | 09:09 PM15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PMरात में भिगोकर सुबह खा लें 2-3 अंजीर, शरीर को मिल सकते हैं ये कमाल के फायदे; चौथा जानकर रह जाएंगे हैरान
Aug 08, 2026 | 09:04 PMBajaj Pulsar N160 SS की डिलीवरी शुरू, 18.5 PS की पावर, Google Maps वाला TFT और 4 Ride Modes से मचाएगी तहलका
Aug 08, 2026 | 08:45 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














