-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Rajiv Gandhi 34th Death Anniversary Pm Modi Rahul Gandhi Congress Leaders Paid Tribute
पीएम मोदी ने राजीव गांधी को किया याद, 34वीं पुण्यतिथि पर राहुल समेत कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
- Written By: आकाश मसने
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 34वीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करते राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 34वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई नेताओं ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। खरगे, राहुल गांधी और कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के समाधि स्थल ‘वीर भूमि’ पर जाकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘‘मैं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आज उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”
On his death anniversary today, I pay my tributes to our former Prime Minister Shri Rajiv Gandhi Ji. — Narendra Modi (@narendramodi) May 21, 2025
राहुल गांधी का सोशल मीडिया पोस्ट
राहुल गांधी ने कहा कि वह अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे। उन्होंने अपने पिता के साथ की बचपन की एक तस्वीर ‘एक्स’ पर साझा करते हुए पोस्ट किया, “पापा, आपकी यादें हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन करती हैं। आपके अधूरे सपनों को साकार करना ही मेरा संकल्प है – और मैं इन्हें पूरा करके रहूंगा।”
पापा, आपकी यादें हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन करती हैं। आपके अधूरे सपनों को साकार करना ही मेरा संकल्प है – और मैं इन्हें पूरा करके रहूंगा। pic.twitter.com/jwptCSo1TN — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 21, 2025
1991 में हुई थी राजीव गांधी की हत्या
राजीव गांधी 1984 से 1989 तक अपनी पार्टी की बहुमत वाली सरकार का नेतृत्व करने वाले अंतिम कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे। वर्ष 1991 में आज ही के दिन तमिलनाडु के श्रीपेरुंबुदूर में चुनाव प्रचार के दौरान श्रीलंका के आतंकवादी संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) ने उनकी हत्या कर दी थी। उनके बेटे राहुल गांधी वर्तमान में लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “राजीव गांधी भारत के एक महान सपूत थे जिन्होंने लाखों भारतीयों में आशा जगाई। उनके दूरदर्शी और साहसी हस्तक्षेप भारत को 21वीं सदी की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करने में सहायक थे। इनमें मताधिकार की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति का नेतृत्व करना, कम्प्यूटरीकरण कार्यक्रम लागू करना, निरंतर शांति समझौते करना, एक सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करना और समावेशी शिक्षा पर केंद्रित एक नई शिक्षा नीति लाना शामिल हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एक वीडियो साझा किया जिसमें वह कहते सुने जा सकते हैं कि उन्हें किडनी की बीमारी हो गई थी और जब राजीव गांधी को पता चला तो उन्हें संयुक्त राष्ट्र जाने वाले एक प्रतिनिधिमंडल में शामिल करके अमेरिका भेजा जहां उनका उपचार हुआ।
रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि “1950 के दशक से विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों को हर अक्टूबर-नवंबर में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में प्रतिनिधिमंडल में भेजा जाता था। नरेन्द्र मोदी ने 2014 से इस परंपरा को बंद कर दिया। लेकिन अब जब वह हताश हैं और विश्व स्तर पर उनकी छवि खराब हो गई है, तो उन्हें अचानक उन कठिन सवालों से ध्यान हटाने के लिए सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के विभिन्न देशों का दौरा करने का ख्याल आया।”
Rajiv gandhi 34th death anniversary pm modi rahul gandhi congress leaders paid tribute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













