Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली-NCR में बारिश, ठंडी हवा से सर्द हुआ मौसम, तापमान में गिरावट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को खासतौर पर सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि वहां कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का भी असर देखने को मिलेगा। 

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Dec 08, 2024 | 08:22 PM

दिल्ली-NCR में बारिश ने बढ़ा दी सर्दी

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीएआर में रविवार शाम हुई बारिश से मौसम का रुख बदल गया है। सर्दी से पहले हुई बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में अब सर्दी बढ़ गई है। इसके साथ ही दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य इलाकों में ठंड का कहर देखने को मिल सकता है, क्योंकि मौसम विभाग ने ऐसी संभावना जताई है। मौसम विभाग के ताजे पूर्वानुमान के अनुसार, 10 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच इस क्षेत्र में कोल्ड वेव यानी शीतलहर के दस्तक देने की आशंका है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को खासतौर पर सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि वहां कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का भी असर देखने को मिलेगा।

दिल्ली एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली सरकार का सख्त फरमान: 10 साल पुरानी डीजल-15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियां सीधे होंगी स्क्रैप, नोटिस जारी

दिल्ली में जहरीली हवा का ‘आपातकाल’, 437 पहुंचा औसत AQI, आनंद विहार 500 के करीब; ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू

Coldwave Alert: MP, राजस्थान, दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड; तमिलनाडु में भारी बारिश, IMD का अलर्ट

VIDEO: गुरुग्राम का बाहुबली! जाम में फंसे युवक ने दिखाया गजब करतब…फिल्मी स्टाइल में पार की सड़क

मौसम विभाग ने किया था बारिश का पुर्वानुमान

बता दें कि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया था कि 8 दिसंबर को दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है। हुआ भी ऐसा ही। दिल्ली में रविवार शाम बारिश हुई और इस कारण सर्दी बढ़ गई। फिलहाल, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, लेकिन इस क्षेत्र में बढ़ती ठंड के चलते यह तापमान 10 दिसंबर के बाद और भी गिरकर लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हिमालय पर हो रही बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम और अधिक ठंडा हो सकता है।

#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो पंडारा पार्क से है। pic.twitter.com/spzzzas9xb — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2024

सोमवार को कैसा रहेगा मौसम का हाल

इसके साथ ही, 9 और 10 दिसंबर को उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की भी उम्मीद है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हरियाणा का हिसार शहर इस ठंड में सबसे आगे है, जहां न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में 11 दिसंबर, 2024 तक न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। दूसरे सप्ताह में भी (12-18 दिसंबर, 2024) ठंड का दौर जारी रहेगा। दिसंबर की शुरुआत में कोहरे की चेतावनी भी जारी की गई है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है, खासतौर पर 7 दिसंबर की रात से 10 दिसंबर की सुबह तक घना कोहरा देखा जा सकता है।

Rain increases cold in delhi ncr mercury will go down by 3 degrees from december 10

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 08, 2024 | 08:15 PM

Topics:  

  • Delhi-NCR

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.