वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार, आरोप बताया बेबुनियाद, बोले- केजरीवाल से बर्दाश्त नहीं हो रहा

AAP vs Raghav Chadha ECI Allegations: राघव चड्ढा ने वोटर रजिस्ट्रेशन को लेकर AAP के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की सभी प्रक्रियाओं का पालन किया, AAP ने पारदर्शिता पर सवाल उठाए।
Raghav Chadha Voter Registration Row
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Raghav Chadha Voter Registration Row: भाजपा के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपने वोटर रजिस्ट्रेशन से जुड़े आरोपों पर आम आदमी पार्टी (AAP) पर पलटवार किया है। चड्ढा आप के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उन्होंने भारत के चुनाव आयोग (ECI) की सभी लागू दिशानिर्देशों और प्रक्रिया का पालन किया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी और उनके नेताओं पर पार्टी छोड़ने के बाद से उन्हें बार-बार निशाना बनाने का आरोप लगाया।

राघव चड्ढा ने कहा कि ऐसा लगता है कि मैं अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को परेशान कर रहा हूं। दिन-रात, वे बस राघव चड्ढा और उन पर हमला करने के बारे में सोचते रहते हैं। उन्होंने कहा कि आप ने नए आरोप उनके मतदाता पंजीकरण से जुड़े हैं। भाजपा सांसद ने पार्टी पर पहले आरोप तय करने और फिर उसे समर्थन करने के लिए तर्क ढूंढने का आरोप लगाया।

मैंने ECI की सभी नियमों का पालन किया: राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने कहा कि, सच तो साफ है। मैंने चुनाव आयोग की सभी लागू दिशानिर्देशों और प्रक्रिया का पालन किया है और बताए गए तरीकों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि आप ने वोटर लिस्ट और पार्टी मेंबरशिप रजिस्टर के बीच का फर्क ही नहीं समझा है। वह हर उस व्यक्ति को खत्म करना चाहते हैं जो केजरीवाल और उनकी भ्रष्ट पार्टी से दूर चला जाता है। चड्ढा ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी छोड़ने के बाद आप ने उन्हें निशाना बनाने की पूरी कोशिश की।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किए नियम 

इससे पहले, दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के ऑफिस ने मंगलवार को वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने और बदलने के लिए अपनाई गई प्रक्रिया स्पष्ट किया। आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया था कि राज्यसभा सांसद  राघव चड्ढा का नाम AC-39 (राजिंदर नगर) के इलेक्टोरल रोल में बिना सही प्रक्रिया का पालन किए शामिल किया गया था।

CEO ने कहा कि वोटर लिस्ट में नाम सिर्फ फॉर्म 6, 7 और 8 के आधार पर जोड़े जाते, हटाए जाते या बदले जाते हैं। इन आवेदनों को निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950, मतदाताओं के पंजीकरण के नियम, 1960 और भारत के चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार करते हैं।

आप ने राघव चड्ढा पर क्या आरोप लगाया है? 

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली की वोटर लिस्ट में राघव चड्ढा का नाम जोड़ने के बारे में उनके सवालों पर चुनाव आयोग के जवाब से यह बात सामने आई है कि यह एंट्री बैकडोर तरीके से की गई थी।

ढांडा ने कहा कि, जवाब से ही उनके इस स्टैंड को सही साबित किया गया है कि चुनाव आयोग यह बताने में नाकाम रहा है कि 31 अगस्त के ड्राफ्ट रोल में 746 वोटर दिखाए जाने के बाद राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट में कैसे आया। आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने कहा कि इससे यह साफ हो जाता है कि राघव चड्ढा का नाम बैकडोर से जोड़ा गया था, बिना तय कानूनी और प्रक्रियात्मक प्रक्रिया का पालन किए।

Raghav Chadha Voter Registration Row
दिल्ली में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47.7 लाख नाम हटे, कहीं आपका नाम तो नहीं कटा? ऐसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

SIR प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल 

चुनाव आयोग के जवाब पर जवाब देते हुए ढांडा ने कहा, यह घटना दिखाती है कि दिल्ली निर्वाचन आयोग को भी नहीं पता कि यह कैसे जोड़ा गया। एंट्री के पीछे के खास प्रक्रिया को न समझा पाना, SIR प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग बताए कि 31 अगस्त के ड्राफ्ट रोल में 746 वोटर दिखाए जाने के बाद राघव चड्ढा का नाम 747वीं एंट्री के तौर पर कैसे आया। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com