Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंजाब के मंत्री ने केजरीवाल से पूछा- दिल्ली हवाई अड्डे पर सरकारी बसों के प्रवेश पर रोक क्यों?

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Dec 26, 2021 | 06:51 AM
Follow Us
Follow Us:

अमृतसर:पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Amarinder Singh Raja Wadding) ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री से जानना चाहा कि उनकी सरकार पंजाब की सरकारी बसों को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक क्यों नहीं जाने दे रही है।

वडिंग ने यहां एक होटल के बाहर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के दौरान आरोप लगाया कि निजी बसों को हालांकि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक जाने की अनुमति दी जा रही है, जो लगभग तीन गुना किराया लेती हैं। वडिंग ने केजरीवाल से कहा, “राज्य परिवहन उपक्रम की वॉल्वो बसों को दिल्ली हवाई अड्डे तक जाने से रोक दिया गया है, जो प्रति यात्री केवल 1,200 रुपये ले रही हैं।

दूसरी ओर, निजी बसों को अनुमति दे दी गई है और वे पंजाबियों को 3,000 से 3,500 रुपये प्रति यात्री वसूल कर खुलेआम ‘लूट’ कर रही हैं।”  पंजाब के मंत्री विशेष रूप से एक प्रभावशाली परिवार द्वारा चलाई जाने वाली बसों का जिक्र कर रहे थे।

सम्बंधित ख़बरें

Satluj Film Row: फिल्म सतलुज पर घमासान, रवनीत बिट्टू ने 25 हजार लापता लोगों के आंकड़ों पर मांगे सबूत

वडिंग के कार्यालय से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, “ऐसा करके केजरीवाल पंजाब को लूटने वाले परिवहन माफिया का समर्थन कर रहे हैं।” मंत्री ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को 13 पत्र लिखे गए, लेकिन वह इस मुद्दे से अनजान होने का नाटक कर रहे हैं। वडिंग ने केजरीवाल से कहा कि अगर वह दिल्ली हवाई अड्डे तक पंजाब सरकार की बसों की अनुमति नहीं देना चाहते हैं, तो दिल्ली सरकार हवाई अड्डे से पंजाब के लिए बसें चला सकती है और सीमावर्ती राज्य में कांग्रेस सरकार उन बसों की आवाजाही के लिए सुविधा प्रदान करेगी। (एजेंसी)

Punjab minister asked kejriwal why ban on entry of government buses at delhi airport

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 26, 2021 | 06:51 AM

Topics:  

  • Punjab minister

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.