Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में कर्मचारियों के ऑफिस आने का बदला समय, जानें क्या है नया शेड्यूल

कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी एक आदेश में कहा गया है कि दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में गंभीर प्रदूषण की वजह से ग्रैप-4 (GRAP-IV) लागू है। ग्रैप-4 लागू होने तक कार्यालयों का समय अलग-अलग रहेगा।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Nov 21, 2024 | 07:36 PM

दिल्ली में कर्मचारियों के ऑफिस आने का बदला समय - (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : केंद्र ने दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण के मद्देनजर गुरुवार 21 नवंबर को अपने कर्मचारियों के लिए अलग-अलग समय की घोषणा की है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए कर्मचारियों से वाहनों में साथ आने-जाने (वाहन पूलिंग) और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने को भी कहा गया है।

जारी आदेश में कहा गया कि कार्यालय सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक और सुबह 10 बजे से शाम साढ़े छह बजे तक खुले रह सकते हैं। आदेश में इस बात का भी जिक्र है कि निजी वाहनों का उपयोग करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए ‘वाहन पूलिंग’ करने और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

क्या है कर्मचारियों के ऑफिस आने का नया टाइमिंग?

कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी एक आदेश में कहा गया है कि दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में गंभीर प्रदूषण की वजह से ग्रैप-4 (GRAP-IV) लागू है। ग्रैप-4 लागू होने तक कार्यालयों का समय अलग-अलग रहेगा। ऐसे कर्मचारी जो सुबह 9 बजे दफ्तर आएंगे वे ऑफिस में शाम 5.30 बजे तक रहेंगे। वहीं जो कर्मचारी सुबह 10 बजे से ऑफिस आएंगे वे शाम 6.30 बजे तक रहेंगे। ध्यान देने वाली बात याह है कि यह आदेश दिल्ली-एनसीआर में मौजूद केंद्र सरकार के ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों पर लागू रहेगा।

ग्रेप-4 लागू होने के बाद दिल्ली के हवा में हुई है थोड़ी सुधार

बता दें कि दिल्ली में एक सप्ताह से जारी ‘गंभीर’ प्रदूषण स्तर के बाद वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन यह अब भी बहुत खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, गुरुवार सुबह नौ बजे दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 376 दर्ज किया गया है।

खराब वायु गुणवत्ता का कार्यस्थल पर पड़ रहा प्रभाव

यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक निकाय ने 18 नवंबर को गंभीर प्रदूषण स्तर के चलते घर से काम करने, काम के अलग-अलग समय और सभी कार्यालय भवनों में वायुशोधक लगाने की मांग की थी। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के सचिव को लिखे पत्र में सीएसएस फोरम ने कहा कि खराब वायु गुणवत्ता का कार्यस्थल उत्पादकता पर उल्लेखनीय प्रभाव पड़ रहा है और कर्मचारियों को श्वसन संबंधी समस्याएं, आंखों में जलन, थकान और सामान्य असुविधा जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं।

दिल्ली एनसीआर की लेटेस्ट खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

Office arrival time of employees change in delhi know new schedule

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 21, 2024 | 07:36 PM

Topics:  

  • Delhi News
  • Delhi Pollution

सम्बंधित ख़बरें

1

AAP नेता Saurabh Bharadwaj का BJP पर हमला: दिल्ली के अस्पतालों में दवाइयों और उपकरणों की भारी कमी

2

JNU Clash: विजयदशमी पर रावण दहन को लेकर बवाल, ABVP और लेफ्ट छात्र संगठनों में हुई जोरदार झड़प

3

सावधान दिल्ली: बाजार में मिल रहा जहरीला ‘देसी घी’, 3 फैक्ट्री का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

4

मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.