दिल्ली कनॉट प्लेस के डिजिटल स्क्रीन पर अचानक चलने लगी अश्लील फिल्म, फिर राहगीर ने…
दिल्ली के कनॉट प्लेस के विज्ञापन बोर्ड पर कल रात अचानक अश्लील फिल्म चलने लगी। जिसपर आसपास के लोगों की नजर पड़ी। राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। जिसकी जांच की जा रही है। इससे पहले राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर भी इस तरह की फिल्म चलने का मामला सामने आया था।
- Written By: शानू शर्मा
दिल्ली के कई इलाकों में 30 सितंबर से 5 अक्टूबर 2024 के लिए BNSS की धारा 163 लागू की गई है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सबसे प्रसिद्ध जगह कनॉट प्लेस के विज्ञापन बोर्ड पर कल रात अचानक अश्लील फिल्म चलने लगी। जिसपर एक राहगीर की नजर पड़ी। उसने इसकी सूचना तुरंत दिल्ली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई। यह घटना कनॉट प्लेस के H ब्लॉक का बताया जा रहा है। जिसमें शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे अचनाक से अश्लील फिल्म चलने लगी।
पुलिस ने बताया कि डिजिटल बोर्ड पर इस तरह की फिल्म चलने की शिकायत हमने दर्ज की है। यह मामला हैकिंग से जुड़ा लग रहा है। हालांकि इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है, मामले की जांच की जा रही है।
राजीव चौक पर भी चला अश्लील फिल्म
बता दें दिल्ली में डिजिटल बोर्ड पर अश्लील फिल्मों के चलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर लगे विज्ञापन बोर्ड में अश्लील फिल्म चलने लगी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस मामले की जांच भी की गई, जिसमें तीन लड़कों की सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। इस मामले में आशंका जताई गई थी कि इन्हीं लड़कों ने किसी भी तरीके से अपने फोन को डिजिटल बोर्ड से कनेक्ट कर दिया था। इसके बाद उन्होंने अश्लील फिल्म चला दी।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट कांट्रैक्टर पर होगी कार्रवाई
राजीव चौक दिल्ली मेट्रों का सबसे व्यस्त स्टेशनों में गिना जाता है। जब यह घनटा घटी थी तो उस दौरान भी भारी संख्या में लोग वहां मौजूद थे। कई लोग अपने मेट्रों का इंतजार कर रहे थे तभी इस वीडियों ने अचानक लोगों के बीच एक असहजता का भाव बिखेर दिया। हालांकि डीएमआरसी की ओर से एक्शन लेते हुए कहा गया था कि इसका जगह का कांट्रेक्ट प्राइवेट कांट्रैक्टर को दिया गया है। अगर किसी भी तरह की कोई गलती सामने आती है तो इसका एक्शन कांट्रैक्टर पर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- सावधान ! आपकी कब्ज की समस्या बढ़ाती हैं हार्ट अटैक का खतरा
पटना रेलवे स्टेशन पर गंदी फिल्म
बता दें कि दिल्ली के अलावा इस तरह के वीडियो बिहार की राजधानी पटना में भी चल चुकी है। ऐसे ही एक अश्लील वीडियो अचानक पटना रेलवे स्टेशन के डिजिटल बोर्ड पर चलने लगा था। यह वीडियो काफी देर तक चला था। जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने एक्शन लेते हुए सभी वीडियो को इंटरनेट से हटवा दिया था।
