New Delhi Railway Station Stampede: रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेगी 10 लाख की आर्थिक सहायता
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में 14 महिलाएं शामिल हैं। इस हादसे में प्रभावित लोगों के लिए सरकार की ओर से मुआवजे का ऐलान किया गया है...
- Written By: आकाश मसने
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में 14 महिलाएं शामिल हैं। इस हादसे में प्रभावित लोगों के लिए सरकार की ओर से मुआवजे का ऐलान किया गया है। रेलवे प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की घोषणा गई है। साथ ही भगदड़ में गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपए और मामूली रूप से घायल लोगों को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की घोषणा की गई है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात प्लेटफार्म संख्या 14 और 15 पर अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई और कई घायल लोग हो गए। यह घटना रात करीब 9 बजकर 55 मिनट पर हुई। रेलवे प्रशासन की आरे से इस हादसे में मारे गए लोगों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना के जांच के आदेश भी दिए हैं।भ
घटना की जांच के लिए रेलवे ने कमेटी गठित की
रेलवे बोर्ड में इंफॉर्मेशन एंड पब्लिसिटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दिलीप कुमार ने रविवार सुबह बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन मची भगदड़ मामले की जांच करने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
ISI का बड़ा आतंकी नेटवर्क ध्वस्त: दिल्ली पुलिस ने दबोचे 9 आतंकी, राजधानी समेत कई शहर थे निशाने पर
कौन हैं हर्ष मल्होत्रा? जिन्हें BJP ने सौंपी दिल्ली की कमान, गौतम गंभीर की सीट पर लड़ा था चुनाव
Bakrid Celebrations In India: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट, ड्रोन से निगरानी, भारी पुलिस तैनात
30 जून से दिल्ली में घर-घर आएंगे BLO, राजधानी में शुरू होगा SIR, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट
दिल्ली की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
भगदड़ में किसकी जान गई?
- पिंकी देवी (41) पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी संगम विहार, दिल्ली
- शीला देवी (50) पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार, दिल्ली
- व्योम (25) पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना, दिल्ली
- आहा देवी (79) पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सर, बिहार
- पूनम देवी (40) पत्नी मेघनाथ निवासी सारण, बिहार
- ललिता देवी (35) पत्नी संतोष निवासी परना, बिहार
- सुरुचि पुत्री (11) मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार
- कृष्णा देवी (40) पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर, बिहार
- विजय साह (15) पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर, बिहार
- नीरज (12) पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली, बिहार
- शांति देवी (40) पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार
- पूजा कुमार (8) पुत्री राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार
- संगीता मलिक (34) पत्नी मोहित मलिक निवासी भिवानी, हरियाणा
- पूनम सिंह (34) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी महावीर एन्क्लेव, दिल्ली
- ममता झा (40) पत्नी विपिन झा निवासी नांगलोई, दिल्ली
- रिया सिंह (7) पुत्री ओपिल सिंह निवासी सागरपुर, दिल्ली
- बेबी कुमारी साह (24) पुत्री प्रभु साह निवासी बिजवासन, दिल्ली
- मनोज कुशवाह (47) पुत्र पंचदेव कुशवाह निवासी नांगलोई, दिल्ली
