Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में जहरीली हवा को लेकर नासा का खुलासा, पटाखे नहीं कुछ और है कारण

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Nov 20, 2021 | 06:09 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली वालों को प्रदूषण से  (Delhi Pollution) राहत मिलती नहीं दिख रही है। वहीं दिल्ली में प्रदूषण  की असली वजह क्या है इसपर अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नवंबर की शुरुआत से आसमान धुंधला दिखना शुरू हो जाता है। इसकी असली वजह पराली का धुआं है। पंजाब हरियाणा के किसानों के लिए पराली जलाना इसे खतम करने का सबसे आसान तरीका हो सकता है। लेकिन इस वजह से नवंबर और दिसंबर महीने में भयानक प्रदूषण की स्थिति बनती है। 

नासा ने किया ट्वीट

नासा ने एक ट्वीट के साथ एक फोटो भी साझा की है। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे पंजाब, हरियाणा में पराली जलने से दिल्‍ली में हवा जहरीली हो रही है। ट्वीट में दिखाए गए मैप में 31 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर बीच में पराली की आग को लाल रंग के स्‍पॉट से दिखाया गया है। मैप में दिखाए गए हालात चौंकाने वाले हैं। 

Smoke from crop fires in northern India blanketed Delhi and contributed to soaring levels of air pollution. https://t.co/Pe30imj6xV pic.twitter.com/RyNEmVcbXx — NASA Earth (@NASAEarth) November 18, 2021

सैटेलाइट इमेज के जरिए धुएं की वजह पहचानी

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने गौर किया की पंजाब और हरियाणा में परली जलाने  से उत्तर पश्चिम भारत की वायु प्रदूषित हो रही है। जिसकी वजह से एयर क्वालिटी ख़राब हो रही है।  रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि नवंबर में पराली जलने के मामले बढ़ने से ऐसा होना शुरू हो जाता  है। इसे समझने के लिए नासा ने पंजाब, हरियाणा और दिल्‍ली की तरफ उठने वाले धुएं की सैटेलाइट इमेज ली गई। 

सम्बंधित ख़बरें

30 बुलडोजर, भारी पुलिस बल और फैज-ए-इलाही मस्जिद, दिल्ली में हुई इस कार्रवाई की पूरी कहानी- VIDEO

गणतंत्र दिवस पर बिना छुट्टी लिए प्लान करें 3 दिन की ट्रिप, देखें भारतीय संस्कृति की झलक

प्रदूषण में सांस लेना हुआ मुश्किल? फेफड़ों को डिटॉक्स करने के सबसे आसान और सस्ते तरीके

36000 वर्ग फुट एरिया-30 बुलडोजर और भारी फोर्स, ध्वस्तीकरण के बाद कैसे हैं तुर्कमान गेट के पास हालात?

एक वजह पाकिस्तान भी

नासा ने कहा है कि, पाकिस्तान में पराली के कारण जलने वाली आग से निकला धुआं भी इस प्रदूषण को बढ़ाने का काम कर रहा है। वहीं नासा के मार्शल स्‍पेस फ्लाइट सेंटर में काम करने वाले पवन गुप्ता ने कहा, 11 नवंबर को जलाई गई पराई के कारण हुए धुएं से कम से कम 2.2  करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।

25 गुना से अधिक प्रदूषण

पिछले वर्षों की तरह, दिल्ली और उत्तरी भारत में अन्य जगहों पर सेंसरों ने वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को दर्ज किया है। 11 नवंबर को दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले बारीक कण PM2.5 और PM 10 का स्तर 400 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर था। जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशानिर्देशों की सिफारिश है कि 24 घंटे का औसत पीएम2.5 सांद्रता 15 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से नीचे रखा जाना चाहिए।

पंजाब मिले 74,000 हॉटस्पॉट

पंजाब में पराली जलाने के 74,000 हॉटस्पॉट रिकॉर्ड किए गए। बता दें कि 2016 में पंजाब में ऐसे हॉटस्पॉट की संख्या 85000 थी। 2020 के तुलना में हरियाणा में हॉटस्पॉट की संख्या कम हुई है, लेकिन हरियाणा भी प्रदूषण को इस स्तर तक बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और राजस्थान से उठने वाला धुआं भी दिल्ली की तरफ बढ़ता है।

गौरतलब है कि दिल्‍ली में स्मॉग के लिए  अकेली पराली ही जिम्मेदार नहीं है। इनमें औद्योगिक प्रदूषण, कचरा जलना, निर्माण से जुड़े कार्य, गाड़ियों से निकलने वाला धुआं भी शामिल हैं। जिनसे हवा में प्रदूषण के लिए जिम्‍मेदार बेहद बारीक कण PM पार्टिकल्स बढ़ते हैं, नतीजा प्रदूषण के स्तर बढ़ता है। 

Nasas disclosure about air pollution in delhithe reason is to burn stubble not crackers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 20, 2021 | 05:00 PM

Topics:  

  • Air Pollution
  • CAQM
  • Delhi
  • Delhi Pollution
  • People

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.