Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंडिया गठबंधन का भविष्य मैटर नहीं करता, हमें दिल्ली के बच्चों की चिंता है: मनीष सिसौदिया

जधानी में विधानसभा चुनाव चल रहा है। भाजपा-कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में सत्ता हांसिल करने की रेस में हैं। इस बीच मनीष सिसौदिया का चौकाने वाला बयान आया है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jan 17, 2025 | 10:21 PM

मनीष सिसोदिया (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः राजधानी में विधानसभा चुनाव चल रहा है। भाजपा-कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में सत्ता हांसिल करने की रेस में हैं। इस बीच मनीष सिसौदिया का चौकाने वाला बयान आया है। उनका यह बयान इंडिया गठबंधन के नेताओं को बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि उनके लिए इंडिया गठबंधन मैटर नहीं करता है, बल्कि दिल्ली के बच्चों की अच्छी शिक्षा व उनके भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

सिसोदिया ने न्यूज एजेंसी से कहा कि गठबंधन, पार्टी और नेता, हम इन सबके भविष्य को लेकर क्यों चिंतित हैं? हमारी चिंता यह होनी चाहिए कि बच्चों का भविष्य क्या होगा और उन्हें अच्छी शिक्षा मिलेगी या नहीं। उन्होंने विश्वास जताया कि केजरीवाल ही एकमात्र व्यक्ति हैं जो दिल्ली के बच्चों को शिक्षा में सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान कर सकते हैं।

आप नेता ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि इंडिया गठबंधन का भविष्य क्या है, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि दिल्ली के बच्चों का भविष्य क्या होगा और केवल केजरीवाल ही दिल्ली के बच्चों को उनके भविष्य में मदद कर सकते हैं। केवल अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली के लोगों का भविष्य बचा सकते हैं। हमारी लड़ाई लोगों के भविष्य के लिए है। उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब आप और कांग्रेस, जो गठबंधन के सहयोगी हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव में आमने-सामने हैं।

दिल्ली चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिकं पर क्लिक करें… 

भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी गठबंधन की स्थिरता पर सवाल उठाते हुए इसे ‘बिखरा हुआ’ बताया है। इसके बाद, कांग्रेस ने कहा कि दोनों दल अभी भी साथ हैं। राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के बारे में पूछे जाने पर आप के वरिष्ठ नेता ने कहा कि “दिल्ली सरकार ने अपना काम किया है” लेकिन उत्तर प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों ने ऐसा नहीं किया है। उन्होंने कहा, “दिल्ली में प्रदूषण के मामले में, इलेक्ट्रिक बसें और वाहन शुरू करके दिल्ली सरकार ने अपना काम किया है। लेकिन जब दिल्ली सरकार दिल्ली में डीजल वाहन पर प्रतिबंध लगाती है, तो यूपी सरकार गाजियाबाद में उस वाहन को अनुमति देती है और यूपी में प्रदूषण की कोई सीमा नहीं होती।

Manish sisodia said we are worried about delhi not india alliance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 17, 2025 | 10:21 PM

Topics:  

  • AAP
  • Delhi Assembly Elections
  • Manish Sisodia

सम्बंधित ख़बरें

1

‘टीचर अब कुत्ते गिनेंगे?’ दिल्ली सरकार के आदेश पर बवाल, AAP ने पूछा- बच्चे पढ़ाएं या निगरानी करें?

2

पंजाब सरकार पर कृषि मंत्री शिवराज का वार! 13 हजार पंचायतों में गबन और घोटाले का चिट्ठा खोला

3

आप ने बीएमसी के लिए जारी किया घोषणापत्र, मुफ्त पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा का वादा

4

महाराष्ट्र निकाय चुनाव: ‘आप’ ने की भिवंडी और नवी मुंबई मनपा चुनाव लड़ने की घोषणा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.