सिरफिरे आशिक ने वीडियो कॉल पर लड़की को किया प्रपोज, कहा- 'मुझसे प्यार करो, नहीं तो कर लूंगा खुदकुशी'; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Vietnam : mobile phone of 11-year-old boy attending online class at home explodes, child dies due to fire
File Pic
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : सोशल मीडिया (Social Media) पर एक सिरफिरा आशिक इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस आशिक के कारनामें जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। जो एक लड़की के प्यार में इस तरह से पागलपन किया है कि जिसे जानकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे। आशिक की हरकत ने तो पुलिस (Police) वालों के भी होश उड़ा दिए। 

दअरसल, यह मामला नोएडा के सेक्टर-39 से सामने आया। जहां एक युवक एक लड़की के प्यार में इस कदर पागल हो गया कि उसे वीडियो कॉल कर प्यार करने की धमकी देने लगा आशिक ने लड़की को वीडियो कॉल पर प्रपोज कर कहा, 'मुझसे दोस्ती करो, प्यार करो, नहीं तो हाथ की नस काटकर खुदकुशी कर लूंगा।' जिसको सुनकर लड़की डर गई और उनसे इसकी शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई। 

गौरतलब है कि पुलिस को शिकायत के दौरान लड़की ने शख्स का नाम मनोज नेपाली बताया और कहा कि शख्स बहुत टाइम से उसके पीछे पड़ा हुआ था। वो उसे बार-बार फोन करके उससे दोस्ती करने के लिए कहता था। जिसपर लड़की ने जवाब में हर बार उसे मना किया। बावजूद इसके शख्स उसे बार-बार कॉल करके परेशान करने लगा। जिसके बाद लड़की ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।    

जिसके बाद शख्स ने उसे दूसरे नंबर से वीडियो कॉल किया। जब लड़की नें वीडियो कॉल उठाया तो सबसे पहले शख्स ने उसे प्रपोज किया उसके बाद उससे दोस्ती करने के लिए कहने लगा। इस पर जब लड़की ने उसे मना किया तो शख्स हाथ में चाकू लेकर खुदखुशी करने की धमकी देने लगा। गौरतलब है कि पुलिस ने शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com