Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्पीकर ओम बिड़ला ने की लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित करने की घोषणा, वक्फ बोर्ड समेत 16 विधेयक पेश

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है। स्पीकर ओम बिड़ला ने बताया कि सदन में वक्फ बोर्ड समेत कुल 16 विधेयक पास किए गए हैं।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Apr 04, 2025 | 02:16 PM

ओम बिड़ला ने की सदन की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चित कालीन के लिए स्थगित कर दी गई है। स्पीकर ओम बि़ड़ला ने बताया कि  इस सत्र के दौरान वक्फ संशोधन विधेयक समेत कुल 16 बिल पारित किए गए। इसके साथ ही 31 जनवरी को शुरू हुआ बजट सत्र संपन्न हो गया। बिरला ने विपक्षी सदस्यों के शोरगुल और नारेबाजी के बीच कहा कि इस सत्र में 26 बैठकें हुईं और कुल उत्पादकता 118 प्रतिशत से अधिक रही।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में 173 सदस्यों ने भागीदारी की। सदन में केंद्रीय बजट पर चर्चा में 169 सदस्यों ने भाग लिया। वहीं सत्र के दौरान 10 सरकारी विधेयक पुर:स्थापित किए गए और वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 सहित कुल 16 विधेयक पारित किए गए।

भाजपा ने सोनिया गांधी की टिप्पणी पर किया था हंगामा

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की एक टिप्पणी को लेकर उनसे माफी की मांग करते हुए हंगामा किया। विपक्षी सदस्यों ने अमेरिका के जवाबी शुल्क (टैरिफ) को लेकर सदन में हंगामा किया। सदन में हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल शुरू कराया। महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी अपने मंत्रालय से संबंधित एक पूरक प्रश्न का उत्तर देने के लिए खड़ी हुईं, तब भी भाजपा सदस्यों का हंगामा जारी रहा।

सोनिया गांधी पर लगा संसद का अपमान करने का आरोप

भाजपा सदस्य निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी का नाम लिये बिना कहा कि उन्होंने संसद का अपमान किया है। वह जब चाहती हैं संसद पर हमला करती हैं, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पर हमला करती हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं। इस दौरान भाजपा ने जमकर नारेबाजी की थी।

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंभी जवाब दो के नारे भी लगे संसद में

इस बीच, विपक्षी सदस्यों ने प्रधानमंत्री जवाब दो’ और ‘प्रधानमंत्री सदन में आओ’ के नारे लगाए। नारेबाजी नहीं थमने पर बिरला ने पूर्वाह्न करीब 11 बजकर पांच मिनट पर सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की प्रमुख सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को सरकार पर वक्फ (संशोधन) विधेयक को मनमाने ढंग से पारित कराने का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि यह विधेयक संविधान पर सरेआम हमला है तथा यह समाज को स्थायी ध्रुवीकरण की स्थिति में बनाए रखने की भाजपा की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।

इसके कुछ मिनट बाद ही बिरला ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। बजट सत्र के दौरान, लोकसभा द्वारा विभिन्न मंत्रालयों के लिए अनुदान की मांगों के साथ-साथ वित्त विधेयक को मंजूरी दिए जाने के साथ सरकार ने बजटीय प्रक्रिया संपन्न कर ली। राष्ट्रपति शासन के अधीन मणिपुर के लिए भी बजट को सदन ने मंजूरी प्रदान की।

Lok sabha proceedings adjourned indefinitely

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2025 | 02:16 PM

Topics:  

  • Lok Sabha
  • New Delhi News
  • Om Birla

सम्बंधित ख़बरें

1

शर्मनाक! बेटे ने ही कर डाला मां का रेप, रोती बिलखती थाने पहुंची महिला ने सुनाई आपबीती

2

Noida News: Uber चालक की खौफनाक हरकत का शिकार हुई महिला, कंपनी सोशल मीडिया पर मांग रही माफी

3

पेरिस की सड़कों से साफ हो गए थे कुत्ते लेकिन.., मेनका गांधी ने क्यों याद दिलाया 45 साल पुराना इतिहास

4

जस्टिस वर्मा को हटाने के प्रस्ताव पर कमेटी गठित, होगी जांच, लोकसभा स्पीकर ने किया ऐलान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.