कोंकण रेलवे में होंगे बड़े बदलाव, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- KRCL के शेयरधारकों से किया संपर्क
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कोंकण रेलवे को यातायात सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड का बुनियादी ढांचा 25 साल से अधिक पुराना हो गया है।
- Written By: आकाश मसने
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा सांसद कोटा श्रीनिवास पुजारी ने कोंकण रेलवे के विलय के संबंध में प्रश्न पूछा था। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका जवाब देते हुए कहा कि कोंकण रेलवे को यातायात सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की जरूरत है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को बताया कि कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड का बुनियादी ढांचा 25 साल से अधिक पुराना हो गया है, जिसके लिए यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिहाज से पूंजीगत परिसंपत्तियों के बड़े नवीनीकरण की आवश्यकता है।
लोकसभा के शीतकालीन सत्र में एक प्रश्न का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिखित उत्तर दिया। इसमें गया कहा कि बुनियादी ढांचे के प्रतिस्थापन के लिए बड़े पूंजीगत व्यय की आवश्यकता है। इसके लिए केआरसीएल के पांच शेयरधारकों – रेल मंत्रालय, महाराष्ट्र सरकार, कर्नाटक सरकार, गोवा सरकार और केरल सरकार से रेल मंत्रालय ने पूंजीगत व्यय में योगदान देने या मंत्रालय के पक्ष में अपना हिस्सा छोड़ने के लिए संपर्क किया है।
देश की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
रेल मंत्री के आदेश के बाद बोरीवली-कांदिवली स्टेशन के रीडेवलपमेंट का काम तेज, मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
मुंबई: मध्य रेल के 11 कर्मचारियों को मिला महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार, समय रहते टालीं थीं संभावित दुर्घटनाएं
मुंबई: भिवंडी में रेल इंजीनियरिंग का कमाल, पटरियों के नीचे बना देश का पहला Waterproof Subway
पुणे रेलवे स्टेशन का 473 करोड़ से होगा कायाकल्प, मिलेंगे 6 नए प्लेटफॉर्म और दो नई ट्रेनों की सौगात
यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत
रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि “कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) में पांच शेयरधारक हैं, जिनमें रेल मंत्रालय, महाराष्ट्र सरकार, कर्नाटक सरकार, गोवा सरकार और केरल सरकार शामिल हैं।” उन्होंने कहा कि “केआरसीएल का बुनियादी ढांचा 25 साल से अधिक पुराना हो गया है, जिसके लिए सुरंगों के दोहरीकरण सहित यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूंजीगत परिसंपत्तियों के बड़े नवीनीकरण/प्रतिस्थापन की आवश्यकता है। इसके लिए बड़े पूंजीगत व्यय की आवश्यकता है।”
गोवा सरकार छोड़ेगी अपना हिस्सा
वैष्णव के अनुसार, पूंजीगत व्यय को पूरा करने के लिए, रेल मंत्रालय ने उपरोक्त सभी शेयरधारक राज्य सरकारों से केआरसीएल में अपने हिस्से के अनुसार पूंजीगत व्यय के लिए योगदान देने या रेल मंत्रालय के पक्ष में अपना हिस्सा छोड़ने के लिए संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि “केवल गोवा सरकार ने अपना हिस्सा छोड़ने की इच्छा व्यक्त की है।”
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
