Rekha Gupta Net Worth: करोड़ों की मालकिन हैं दिल्ली की नई CM, जानें कितनी है रेखा गुप्ता की संपत्ति

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यामंत्री बनी हैं। रेखा पहली बार शालीमार बाग से चुनाव जीतकर विधायक बनी हैं। ऐसे में अब सबको ये जानने में काफी दिलचस्पी होगी कि नई सीएम के पास कितनी संपत्ति है।
जानिए दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति
रेखा गुप्ता (डिजाइन फोटो)
Updated on

नई दिल्ली: आखिरकार दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। जहां प्रेवश वर्मा ने ऐलान करते हुए बताया कि दिल्ली की नई मुखिया रेखा गुप्ता हैं। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यामंत्री बनी हैं। रेखा पहली बार शालीमार बाग से चुनाव जीतकर विधायक बनी हैं। ऐसे में अब सबको ये जानने में काफी दिलचस्पी होगी कि नई सीएम के पास कितनी संपत्ति है। तो आइए जानते हैं रेखा गुप्ता की नेट वर्थ...

दिल्ली विधानसभा 2025 चुनाव के दौरान दायर हलफनामें की मानें तो नई सीएम रेखा की कुल संपत्ति लगभग 5.3 करोड़ रुपये है। रेखा की इनकम का सोर्स एक वकील के रूप में उनका पेशा और राजनैतिक करियर है। साथ ही नई मुखिया के पास 1,48,000 नकद रुपये भी हैं।

करोड़ों की मालकिन हैं दिल्ली CM

इसके अलावा रेखा गुप्ता के बैंक खाते में 22 लाख 42 हजार 242 रुपये जमा हैं। साथ ही उनके पास कई प्रोपर्टी भी है और कई कंपनियों में शेयर भी हैं। ऐसे में ये समझा जाता है कि दिल्ली की नई मुखिया रेखा गुप्ता करोड़ों के मालकिन हैं।

पति के नाम पर हैं कार

रेखा गुप्ता और उनके पति मनीष गुप्ता के पास 53,68,323 रुपये की जीवन बीमा पॉलिसी है। रेखा गुप्ता के पास कोई कार नहीं है। हालांकि उनके पति के नाम पर मारुति XL6 (2020 मॉडल) कार है। इसकी कीमत 4,33,500 रुपये है। भारतीय जनता पार्टी की नेता के पास 1,800000 रुपये के आभूषण भी हैं।

दिल्ली की रोहिणी में घर

वहीं रेखा गुप्ता की अचल संपत्ति के बारे में बात करें तो उनके पास दिल्ली के रोहिणी में एक घर है। इसकी कीमत 30 लाख रुपये से ज्यादा की बताई जा रही है। साथ ही शालीमार बाग में भी उनका एक घर है। इसकी कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है। दिल्ली चुनाव से संबंधित अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

20 फरवरी को होगी ताजपोशी

रामलीला मैदान में नई सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रों का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार दोपहर को होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके कैबिनेट सहयोगी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। समारोह में कुछ खास मेहमानों समेत करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Navbharat Live
navbharatlive.com