Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर से जुड़े राज्यों में हाई अलर्ट, अर्ध सैनिक बलों की छुट्टियां रद्द

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बॉर्डर से सटे राज्यों में गृह मंत्रालय की ओर से हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इस दौरान अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।

  • Written By: यतीश श्रीवास्तव
Updated On: May 07, 2025 | 07:36 PM

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को नष्ट कर पाक को करारा जवाब दिया है। इसके साथ ही पहलगाम हमले में मारे गए निर्देश देशवासियों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की है। सेना के शौर्य और पराक्रम को सरकार और सभी दलों ने सलाम किया है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री ने बॉर्डर से जुड़े राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं।

अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत सेना की ओर से पाकिस्तान और पीओके में 9 ठिकानों को ध्वस्त कर करीब 100 आतंकियों को जहन्नुम पहुंचाने की कार्रवाई पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि सेना के शौर्य को सलाम है। पहलगाम की घटना में मारे गए लोगों के लिए यह छोटी से श्रद्धांजलि है।

खतरे की आशंका पर बॉर्डर क्षेत्र के राज्यों में अलर्ट

भारत ने पाकिस्तान और पीओके पर इतना बड़ा हमला किया है जिससे पड़ोसी मुल्क बौखलाया हुआ है। भारत के सैन्य बल सीधा हमला करने की फिलहाल उसकी हिम्मत तो नहीं है लेकिन वह पाकिस्तान से सटे राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में कोई गतिविधि को अंजाम दे सकता है। ऐसे में गृहमंत्री अमित शाह ने इन सभी राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

संसद सत्र से पहले NDA की अहम बैठक आज, राजनाथ सिंह के घर बनेगी रणनीति; NEET और ऑपरेशन सिंदूर पर भी नजर

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ वारंट जारी

72 घंटे का वो ऑपरेशन सिंदूर! जब राजनाथ सिंह ने खुद मॉनिटर की थी पाकिस्तान के आतंकी कैंपों की तबाही- PHOTOS

Operation Sindoor पर राजनाथ सिंह के वायरल वीडियो का सच! केंद्र सरकार ने विपक्ष के दावों का दिया करारा जवाब

अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द

पाकिस्तान भारत के हमले के बाद खामोश नहीं रहने वाला है। वह कुछ न कुछ तो ऐक्शन लेने की हरकत जरूर करेगा जिसे देखते हुए अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां फिलहाल कैंसिल कर दी गईं हैं। सैनिकों को रात भर अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है। सैनिकों को बॉर्डर क्षेत्र में हो रही गतिविधियों पर नजर बनाकर रखने के आदेश के साथ सीमा पर हो रही गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है।

मैं छत पर लेटा था जब दो मिसाइलें ऊपर से गुजरीं फिर… PoK के शख्स ने बताया कैसे भारतीय लड़ाकू विमानों ने मचाई तबाही

पीएम मोदी ने रद्द किया तीन देशों का दौरा

पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पीएम मोदी ने उनका तीन देशों का विदेशी दौरा फिलहालके के लिए पोस्टपोन कर दिया है। प्रधानमंत्री नॉर्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड की यात्रा पर जाने वाले थे लेकिन अब उन्होंने यह प्रोग्राम रद्द कर दिया है और घटनाक्रमों पर लगातार अपडेट ले रहे हैं।

High alert in india border states and leaves of paramilitary forces cancelled after operation sindoor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2025 | 07:36 PM

Topics:  

  • Operation Sindoor
  • Paramilitary Forces

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.