गाजियाबाद में अवैध OYO के खिलाफ बड़ा एक्शन, पुलिस ने 50 से अधिक होटलों को किया सील
इससे पहले रविवार को होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म OYO ने अपने पार्टनर होटलों के चेक इन पॉलिसी में बड़े बदलाव की ऐलान किया था। नई पॉलिसी के तहत ओयो रूम में अनमैरिड कपल को रूम बुकिंग की सुविधा नहीं होगी।
- Written By: मनोज आर्या
गाजियाबाद में अवैध ओयो होटल के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली: गाजियाबाद पुलिस ने अवैध रूप ओयो के नाम पर चलाए जा रहे 50 से अधिक होटलों को सील कर दिया है। होटल बुकिंग फ्लेटफॉर्म ओयो (OYO Rooms) ने बुधवार को यह जानकारी दी है। कंपनी ने कहा कि गाजियाबाद पुलिस ने 50 से अधिक ऐसे होटलों को सील कर दिया है जो फर्जी तरीके से उसके ब्रांड के नाम का इस्तेमाल कर रहे थे। ओयो ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि पुलिस ने इन होटलों के खिलाफ कंपनी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद लाइसेंसिंग प्राधिकरण को एक रिपोर्ट भी सौंपी है।
होटल बुकिंग प्लेटफार्म ओयो द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया कि कंपनी और गाजियाबाद पुलिस ने ‘ओयो की ब्रांडिंग का फर्जी तरीके से इस्तेमाल करने वाले अनधिकृत होटलों पर शिकंजा कसने के लिए एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया गया है। ओयो ने पहले इन होटलों को कानूनी नोटिस जारी कर अपने ब्रांड का नाम हटाने की मांग की थी।
फर्जी तरीके से कर रहे थे OYO के नाम का इस्तेमाल
ओयो ने अपने बयान में आगे कहा कि अभियान के एक हिस्से के रूप में पुलिस ने चिन्हित संपत्तियों का दौरा किया और उनके मैनेजमेंट को चेतावनी जारी की, तथा नकली ओयो ब्रांडिंग का इस्तेमाल करने वाले होटलों को कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी। गाजियाबाद के कार्यवाहक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश कुमार ने कहा कि यह अभियान विशेष रूप से ऐसे अनधिकृत होटलों के खिलाफ चलाया गया, जो तेजी से बढ़ रहे हैं और अपने बोर्ड पर ओयो ब्रांड नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
नदीम के साथ होटल गई थी लड़की, फंदे से लटका मिला शव, गाजियाबाद में मची सनसनी
सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद छावनी में बदला गाजियाबाद, चप्पे-चप्पे पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात, हाई अलर्ट
Flat Fire Insurance: फ्लैट में आग लगने पर कौन करेगा नुकसान की भरपाई? जानिए इंश्योरेंस के नियम
अवैध होटलों को किया गया सील
राजेश कुमार ने आगे बताया कि वे होटल के संचालन के लिए अधिकृत नहीं थे। ऐसे होटलों की पहचान की गई और प्रक्रिया के अनुसार उन्हें सील कर दिया गया। ओयो इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी वरुण जैन ने कहा कि ये अनधिकृत होटल अक्सर ग्राहकों को धोखा देते हैं… कानून प्रवर्तन के साथ हमारी साझेदारी में ओयो के नाम का दुरुपयोग करने वाले नकली होटलों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करना भी शामिल है। जो कि हमारे मेहमानों और ब्रांड की सुरक्षा करती है।
देश की लेटेस्ट ख़बरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
ओयो ने चेक-इन पॉलिसी में किया बदलाव
इससे पहले रविवार को पीटीआई ने रिपोर्ट में बताया कि ट्रैवल टेक प्लेटफॉर्म ने पार्टनर होटलों के लिए एक नई चेक-इन पॉलिसी शुरू की है, जिसकी शुरुआत मेरठ से होगी, जिसमें इस साल से प्रभावी दिशा निर्देश पेश किए जाएंगे। नई पॉलिसी के तहत अनमैरिड कपल को अब चेक-इन की सुविधा नहीं दिया जाएगा। संशोधित नीति के तहत सभी जोड़ों को ऑनलाइन बुकिंग सहित चेक-इन के समय रिश्ते का वैध प्रमाण प्रस्तुत दिखाने होंगे। कंपनी ने कहा कि ओयो ने अपने साझेदार होटलों को स्थानीय सामाजिक संवेदनशीलता के अनुरूप अपने फैसले के आधार पर कपल बुकिंग को रिजेक्ट करने का अधिकार दिया है।
