दिल्ली: लक्ष्मी नगर के SHO समेत चार पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, होटल में अवैध तरीके से की छापेमारी
पुलिस निरीक्षक प्रकाश रॉय ने लक्ष्मी नगर थाने के तीन अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ 29 मई को शकरपुर इलाके में एक होटल के कमरे में छापा मारा था। अधिकारी ने बताया कि गहन जांच के दौरान घटना की कड़ियों को जोड़ा गया, सो सही साबित हुई।
- Written By: अंजू वशिष्ठ
कॉन्सेप्ट फोटो (सौजन्य- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लक्ष्मी नगर थाने के थाना प्रभारी समेत चार पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। शकरपुर इलाके में स्थित एक होटल के कमरे में पहले से अनुमति लिए बिना छापेमारी करने के आरोप में पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि पुलिस निरीक्षक प्रकाश रॉय ने लक्ष्मी नगर थाने के तीन अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ 29 मई को शकरपुर इलाके में एक होटल के कमरे में छापा मारा था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “चूंकि उक्त छापेमारी के लिए पहले से कोई अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए यह मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ और पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा इसकी जांच की गई। जांच के आधार पर मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए शकरपुर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 388 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया।”
सम्बंधित ख़बरें
Bribery Scam: 25 हजार की इनामी पूर्व BSA शालिनी श्रीवास्तव दिल्ली से गिरफ्तार, शिक्षक सुसाइड केस में थी फरार
इंदौर में 29.65 लाख की लूट का खुलासा: रिटायर्ड आर्मीमैन निकला मास्टरमाइंड, सांवरिया सेठ को चढ़ाए 1.11 लाख रुपए
यूपीएससी की तैयारी कर रहे 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौके से 5 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद
US Hospital Shooting: डेलावेयर के अस्पताल में खौफनाक फायरिंग, 1 की मौत और हमलावर गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी नगर पुलिस टीम ने एक होटल में छापा मारा और वहां उन्होंने हरियाणा के जींद के एक व्यक्ति को 24 लाख रुपये नकदी के साथ पकड़ा। व्यक्ति ने वरिष्ठ अधिकारियों को बताया था कि उसने अपने बेटे को पढ़ाई के लिए विदेश भेजने के लिए पैसे इकट्ठा किए थे।
ये भी पढ़ें- दिल्ली: राजौरी गार्डन में फूड आउटलेट पर गोलीबारी में 1 की मौत, पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
आगे पुलिस ने केस की गहनता से जांच की साथ ही सभी साक्ष्यों को परखा गया। जिसके बाद घटना सही साबित हुई। अधिकारियों की जांच में सामने आया कि एसएचओ और तीन पुलिस अधिकारियों ने बिना किसी की परमिशन लिए छापेमारी की थी। जिसके बाद पांच पुलिस अधिकारियों पर अवैध छापेमारी का आरोप लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले को लेकर जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि गहन जांच के दौरान घटना की कड़ियों को जोड़ा गया, सो सही साबित हुई। इसके बाद केस में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा, “चारों पुलिस अधिकारियों की भूमिका और दोष भी तय किया गया है। इसके मद्देनजर, चार पुलिस अधिकारियों को भी 28 जून को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
