विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही फ्लाइट के इंजन में खराबी, दिल्ली एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Delhi Airport Emergency Landing: विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट के इंजन में खराबी के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
IndiGo flight Emergency Landing
इंडिगो फ्लाइट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Delhi Airport News: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेज दी गईं। फायर सर्विस विभाग के अनुसार, उन्हें सुबह 10:53 बजे इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद तत्काल फायर टेंडर एयरपोर्ट पर पहुंचाए गए। अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाइट ने सुरक्षित तरीके से लैंडिंग कर ली और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

मान का एक इंजन हो गया था फेल

जानकारी के मुताबिक, IndiGo की यह फ्लाइट विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही थी। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी की सूचना मिली, जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।बताया जा रहा है कि विमान का एक इंजन फेल हो गया था, जिसके चलते एहतियातन यह कदम उठाया गया। फ्लाइट में कुल 161 यात्री सवार थे और राहत की बात यह है कि सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एहतियात के तौर पर सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

फ्लाइट में 161 यात्री थे सवार

जानकारी के अनुसार, इस विमान में कुल 161 यात्री सवार थे। लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों की जरूरी जांच के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। वहीं, IndiGo प्रशासन अब इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com