हफ्ते भर में दूसरी बार हिली राजधानी दिल्ली, सुबह-सुबह भूकंप से दहशत में लोग

Delhi Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह 8:44 बजे 2.8 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसका केंद्र उत्तर दिल्ली में 5 किलोमीटर की गहराई पर था।
Earthquake in ladakh
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह 8:44 बजे 2.8 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र उत्तर दिल्ली में 5 किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि झटके हल्के थे, लेकिन कुछ समय के लिए लोगों में दहशत फैल गई। यह एक हफ्ते के भीतर इस क्षेत्र में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए लोग घबराए हुए थे। सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर भूकंप के झटके आए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र उत्तर दिल्ली में था और इसकी गहराई करीब 5 किलोमीटर थी।

पहले भी महसूस हो चुके थे झटके

दिल्ली-एनसीआर में एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी बार है, जब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, पिछले भूकंप का केंद्र हरियाणा के सोनीपत में था, लेकिन इसके झटके दिल्ली तक भी महसूस हुए थे। फिलहाल प्रशासन ने किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं दी है। दिल्ली-एनसीआर से पहले, शुक्रवार और शनिवार की रात गुजरात के कच्छ जिले में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 4.1 थी। इस भूकंप के कारण लोग काफी डर गए थे।

भूकंप आने पर क्या करें

  • अपने घर को भूकंपरोधी बनाने के लिए स्ट्रक्चरल इंजीनियर से सलाह लें
  • दीवारों और छत में मौजूद दरारों की समय पर मरम्मत कराएं
  • खुले शेल्फ दीवार से अच्छी तरह बांधें और भारी सामान निचले शेल्फ पर रखें
  • एक आपातकालीन किट तैयार रखें
  • परिवार के साथ मिलकर निजी आपदा प्रबंधन योजना बनाएं
  • ‘झुको, ढको और पकड़ो’ तकनीक का अभ्यास करें

भूकंप के दौरान

  • घबराने के बजाय शांत रहने की कोशिश करें
  • किसी मजबूत टेबल के नीचे चले जाएं, एक हाथ से सिर ढकें और झटके रुकने तक टेबल को पकड़े रहें
  • झटके थमते ही सावधानी से बाहर निकलें, लिफ्ट का प्रयोग न करें
  • बाहर पहुंचने के बाद इमारतों, पेड़ों, दीवारों और बिजली के खंभों से दूर रहें
  • यदि आप वाहन में हैं तो गाड़ी रोक दें और झटके खत्म होने तक अंदर ही रहें, पुल या फ्लाईओवर से बचें
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com