

HIGHLIGHTS
दिल्ली NCR में 50% कर्मचारियों के लिए WFH
20 नवंबर तक निर्माण कार्य पर भी लगी रोक
5 नवंबर से 20 नवंबर तक के लिए आदेश जारी
Delhi NCR November WFH: हर साल दिल्ली NCR में नवंबर के महीने में प्रदूषण को लेकर बड़ी परेशानी खड़ी हो जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। जिसके बाद अब दिल्ली NCR में 50% कर्मचारियों के लिए WFH (Work From Home) अनिवार्य कर दिया गया है।
ऐसे में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक सरकारी और निजी कार्यालयों में 50% कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम का नियम लागू हुआ है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग का ये नियम 5 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा।
ये नियम राजधानी दिल्ली सहित NCR के प्रमुख जिलों जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में लागू होगा। इसके साथ ही साथ राजधानी और एनसीआर में अन्य पाबंदियां भी लगाई गई हैं। जैसे-
बीएस-VI (BS-VI) मानकों से कम वाले बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक
धूल से जुड़े बाहरी निर्माण और तोड़फोड़ के कामों पर अस्थायी रोक।
सार्वजनिक पार्किंग फीस दोगुनी कर दी गई है।
अस्पताल, मेट्रो, रेलवे आदि को इन नियमों से छूट दी गई है।
दिल्ली NCR में चलाए जा रहे ऐसे सभी उद्योगों को बंद करने का फैसला भी लिया गया है, जो कई बार कहे जाने के बावजूद भी प्रदूषण रोकने वाले उपकरण नहीं लगा रहे हैं या उसका कोई वर्क आर्डर भी नहीं दिया है। फिलहाल ऐसे उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और 5 दिनों में जवाब मांगने के लिए कहा गया है।
बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी CPCB ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को ये आदेश तब जारी किया है, जब मौजूदा समय में NCR में संचालित करीब 2,321 उद्योगों में से करीब 200 उद्योगों ने ही प्रदूषण रोकने वाले उपकरण अब तक लगाए हैं।
वहीं करीब 800 उद्योगों ने वर्क आर्डर दे दिए है। यानी अभी भी आधे से अधिक उद्योगों को इन उपकरणों को लगाना बाकी है।
CPCB के मुताबिक, दिल्ली NCR को वाहनों से होने वाले प्रदूषण से बचाने के लिए वर्क प्रॉम होम करवाने का फैसला लिया गया है। ऐसे में दिल्ली सहित गुरुग्राम, सोनीपत, गाजियाबाद, फरीदाबाद व गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के सभी सरकारी और निजी दफ्तरों में 50 प्रतिशत कर्मचारी WFH करेंगे। हालांकि इस आदेश से अत्यावश्यक सेवाओं से जुडे दफ्तरों को छूट दी गई है।
दिल्ली NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। बता दें कि मेट्रो, रेलवे, अस्पताल, एयरपोर्ट, और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े आवश्यक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को इस रोक से बाहर रखा गया है।
बता दें कि इस बार अक्टूबर में हुई अच्छी बारिश की वजह से दिल्ली का एक्यूआई फिलहाल संतोषजनक है लेकिन आगामी त्योहार को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।