दिल्ली में AQI 300 पार, सर्दियों से पहले बिगड़ी हवा, प्रदूषण पर उदित राज का BJP पर हमला

Delhi Pollution AQI Crosses 300: दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से AQI 300 पार पहुंच गया है। कांग्रेस नेता उदित राज ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए 72 घंटे में प्रदूषण नियंत्रण का दावा किया।

Delhi Pollution Smog: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र से लेकर दिल्ली सरकार और एमसीडी तक बीजेपी के नियंत्रण में होने के बावजूद AQI का स्तर बढ़ रहा है। उदित राज ने दावा किया कि कांग्रेस को सरकार चलाने का मौका मिला तो 24 से 72 घंटे में प्रदूषण पर नियंत्रण की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं। दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के स्तर पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि पिछले 10-12 सालों से बीजेपी बार-बार यह दावा करती रही है कि वह दिल्ली विधानसभा में सत्ता में नहीं थी, और कई बार MCD में भी सत्ता में नहीं थी। लेकिन अब तो बीजेपी हर जगह सत्ता में है। प्रधानमंत्री, बड़े अधिकारी, केंद्रीय मंत्री, सांसद, उपराज्यपाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और MCD, सब उन्हीं के पास हैं। इसके बावजूद, अभी सर्दियां शुरू भी नहीं हुई हैं और AQI का स्तर इतना ऊपर पहुंच गया है। ये लोग देश नहीं चला सकते। इसीलिए कल राहुल गांधी ने कहा था कि वे सिर्फ झूठ बोलते हैं। अगर हमें सरकार चलाने का मौका मिले, तो 24, 48 या 72 घंटों के भीतर प्रदूषण को काबू में लाया जा सकता है।

संबंधित खबरें

No stories found.