Delhi Metro: आज होली पर कब से दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो, यात्रा पर निकलने से पहले जान लें अपडेट
होली के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाओं को सीमित समय तक बंद रखने की व्यवस्था लंबे समय से चली आ रही है। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया जाता है।
- Written By: मनोज आर्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आज देश के कोने-कोने में बड़ा ही धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी लोग होली के रंग में सराबोर हो चुके हैं। लेकिन, होली के मौके पर दिल्लीवासी अगर मेट्रो के जरिए एक जगह से दूसरे जगह की यात्रा करना चाहते हैं तो उनके लिए हम एक खास जानकारी साझा करने जा रहे हैं। दरअसल, दिल्ली में होली के दिन मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने घोषणा की है कि होली, 14 मार्च (शुक्रवार) को सुबह से दोपहर 2:30 बजे तक सभी मेट्रो लाइनें, जिसमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है, बंद रहेंगी।
DMRC के अनुसार, दोपहर 2:30 बजे से सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से संचालित की जाएंगी। इस दौरान यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। अगर आप भी होली वाले दिन किसी यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो दिल्ली मेट्रो से जुड़ी पूरी जानकारी हम यहां आपको बता रहे हैं।
होली पर हर साल कुछ समय के लिए बंद रहती है मेट्रो सेवा
होली के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाओं को सीमित समय तक बंद रखने की व्यवस्था लंबे समय से चली आ रही है। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया जाता है। यात्रियों को दोपहर 2:30 बजे के बाद ही मेट्रो सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे होली के दिन यात्रा से पहले अपने शेड्यूल की योजना बना लें। इसके साथ ही, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने और मेट्रो परिसर में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता से बचने की अपील की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
अंतरराष्ट्रीय फिनटेक मंच पर अकोला की आवाज, सांसद अनूप धोत्रे ने डिजिटल वित्त पर रखे विचार
Air India Flight टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा, पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव? जानें क्या लिया एक्शन
ASEAN 59th Anniversary: आसियान की रोशनी से जगमगा उठा कुतुबमीनार, नई दिल्ली में 59वीं वर्षगांठ का हुआ आयोजन
गूंगी गुड़िया पर सुप्रिया सुले की पहली प्रतिक्रिया, ननद ने भाभी पर की गई कांग्रेस की टिप्पणी पर क्या कहा?
दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
गुरुवार को रेड लाइन पर प्रभावित हुई थी मेट्रो सेवा
इससे पहले गुरुवार को दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर केबल चोरी की घटना के कारण गुरुवार सुबह ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि केबल चोरी की एक और घटना के कारण रेड लाइन पर सेवाएं सुबह से ही प्रभावित हैं वहीं बाद में सेवा सामान्य रूप से बहाल हो गई। डीएमआरसी ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट करके दी। पोस्ट में कहा गया कि सामान्य सेवाएं पुनः शुरू हो गई हैं।
