ACP विवेक भगत को बड़ा झटका! ADCP के चार्ज देने पर लगी रोक, महिला पत्रकार ने लगाया है यौन उत्पीड़न का आरोप

Delhi Police: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान ACP विवेक भगत पर महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। इस बीच एसीपी के प्रमोशन पर रोक लगा दी गई है।
ACP Vivek Bhagat
एसीपी विवेक भगतसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Jantar Mantar Protest: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी ACP को एडिशनल DCP का चार्ज नहीं दिया गया।

दिल्ली सरकार ने कहा है कि असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) विवेक भगत को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (ADCP) का जो मौजूदा ड्यूटी चार्ज दिया जाना था, उसे रोक दिया गया है। विवेक भगत पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप है।

प्रदर्शन के दौरान उत्पीड़न करने का आरोप

चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हुआ था। उस दौरान महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस के ACP (कनॉट प्लेस) विवेक भगत पर कथित यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। एक महिला पत्रकार ने आरोप लगाया है कि 3 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान जब उन्होंने पुलिस हिरासत की कार्रवाई के बीच महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी को लेकर सवाल किया, तो उनके साथ कथित तौर पर यौन दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें पीछे धकेल दिया गया। जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई।

सोमवार को प्रमोट हुए थे एसीपी

एसीपी पर महिला पत्रकार के आरोप के बीच सोमवार को विवेक भगत की पद्दोनति की खबर आई थी। जिसके बाद विपक्षी नेताओं ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया।

जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार के आदेश में बदलाव कर दिया और एसीपी विवेक भगत की नई तैनाती रद्द कर दी। सरकार ने बयान में बताया कि अधिकारी को ड्यूटी चार्ज सौंपने का प्रस्ताव काफी पहले ही शुरू किया गया था। जरूरी मंजूरी मिलने के बाद 5 अक्टूबर, 2026 को आदेश जारी किए गए थे।

ACP Vivek Bhagat
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम

एसीपी की मर्जी के बाद रूका आदेश

दिल्ली सरकार ने कहा कि ACP विवेक भगत ने अपनी मर्जी से अनुरोध किया है कि जब तक महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न के मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती और वह जांच संतोषजनक ढंग से पूरी नहीं हो जाती, तब तक उन्हें मौजूदा ड्यूटी चार्ज न सौंपा जाए।

ACP Vivek Bhagat
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में धारा 163 लागू, मेट्रो के 11 स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

तीन महिला पत्रकारों ने लगाए आरोप

तीन महिला पत्रकारों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार पुलिस को तीनों की शिकायतें मिली थीं, जिन्हें निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।

एक महिला पत्रकार ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा था और मौके पर महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थीं। इसी को लेकर उन्होंने ACP विवेक भगत से सवाल किया था। पत्रकार का आरोप है कि इसके बाद उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें पीछे धकेल दिया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com