दिन-दहाड़े दबंगों ने लाठी-डंडो से की महिला की पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना, देखें वीडियो
यह घटना 22 मार्च की है।
- Written By: काजल चोपड़े
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला को तीन दबंगों ने बेरहमी से पीटा है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली हुई जानकारी के मुताबिक, यह घटना 22 मार्च की है। बाहरी दिल्ली के राज पार्क थाना इलाके में महिला (Women) को पीटा गया है। महिला से मारपीट करने वाले लोग उनके पड़ोसी हैं। इस घटना का वीडियो (Video) सामने आने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
सरकार, पुलिस महिलाओं की सुरक्षा का दावा करती है।
वीडियो दिल्ली के मंगोल पूरी राज पार्क थाना क्षेत्र का है। जहां 3 लोग महिला को बेरहमी से डंडे से पीटते दिख रहे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया#WomenSafety @dcpouter @CPDelhi @DCWDelhi @ArvindKejriwal pic.twitter.com/IvFi6lUrU2 — MUKESH RANA (@rana_voi) April 1, 2022
सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफार्म ट्विटर पर @rana_voi अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देख सकते है कि, तीन दबंग एक महिला पर हमला करते है। यह तीनों महिला को बेसबॉल (Baseball) और डंडों से पीट रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं की, यह तीनों लोग महिला को कितनी बेरहमी से पीट रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
ट्रेन के चार्जिंग पोर्ट में टेबल फैन चलाने लगा शख्स, वायरल वीडियो देख लोगों ने पूछा- आखिर यह कैसे संभव है?
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
सड़क पर गिरे बेहोश शख्स की ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने CPR देकर बचाई जान, वायरल वीडियो जीत रहा लोगों का दिल
तीन दबंगों ने महिला को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। CCTV में कैद वीडियो में देखा जा रहा है कि किस तरह 3 दबंग लोग डंडों के साथ एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। महिला जमीन पर गिर गई। इसके बावजूद दबंगों ने महिला पर डंडे से बार करना जारी रखा। द्वारा डंडों के वार नहीं रुके।
