Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में महीनों बाद गरजे केजरीवाल, जंतर-मंतर से दी मोदी को खुली चुनौती

दिल्‍ली में तोड़फोड़ अभियान पर अब सियासत गर्माने लगी है। विपक्षी आम आदमी पार्टी जंतर-मंतर पर इसके विरोध में प्रदर्शन कर रही है। पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इसमे हिस्‍सा ले रहे हैं।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 29, 2025 | 03:06 PM

अरविंद केजरीवाल(Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बीते कुछ हफ्तों से अवैध कब्जे हटाने का अभियान जारी है। इस मुहिम के तहत सरकारी जमीन पर गैरकानूनी रूप से कब्जा जमाकर घर बनाने या व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वालों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। अब विपक्षी आम आदमी पार्टी (AAP) इसे मुद्दा बनाकर सत्ताधारी बीजेपी पर आक्रामक रवैया अपनाने के मूड में है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद अरविंद केजरीवाल आज पुराने तेवर में दिखाई दिए। केजरीवाल की छवि अक्सर एक आंदोलनकारी नेता के तौर पर रही है। उनका विरोध-प्रदर्शनों से गहरा नाता रहा है। दिल्ली की सत्ता से बाहर होने के बाद अरविंद केजरीवाल पहली बार राजधानी में किसी बड़े प्रदर्शन में सक्रिय भूमिका में दिखे।

‘जहां झुग्गी-वहां मैदान’

आम आदमी पार्टी ने रविवार को दिल्ली में झुग्गियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी की गारंटी झूठी, फर्जी तथा नकली है। आगे कभी जिंदगी में मोदी की गारंटी पर भरोसा मत करना। आप नेता ने आगे कहा कि चुनाव के समय मोदी जी ने आपको गारंटी दी थी- ‘जहां झुग्गी-वहां मकान।’ उस वक्क उनका मतलब था- ‘जहां झुग्गी-वहां मैदान।’ वो यह कहना चाहते थे कि मुझे वोट दे दो, मैं सारी झुग्गियां तोड़ दूंगा और मैदान बना दूंगा।

प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई

दिल्ली के अनेक क्षेत्रों में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई चल रही है। दिल्ली नगर निगम लगातार इस दिशा में कदम उठा रहा है। हाल ही में नगर निगम ने पुलिस के सहयोग से करावल नगर मेन रोड पर तोड़फोड़ की थी। नाले पर बनी दुकानों के प्लेटफॉर्म ढहा दिए गए। बाहर रखा सामान भी नष्ट किया गया और काफी सामग्री जब्त कर ली गई।

सम्बंधित ख़बरें

तुर्कमान गेट पर MCD के मिडनाइट एक्शन में क्या-क्या टूटा? पत्थरबाजी के बीच घंटों गरजते रहे 30 बुलडोजर

तुर्कमान गेट पर आधी रात गरजे 17 बुलडोजर, फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण ध्वस्त, भारी पथराव

‘गरीबी नहीं, गरीबों को हटा रही रेखा सरकार’, बिना आदेश घर तोड़ने पर AAP ने BJP को घेरा

दिल्ली को पिलाओ बोतलबंद पानी, इंदौर की मौतों के बाद BJP नेता की मांग, रेखा सरकार के खिलाफ मोर्चा!

अन्य इलाकों में अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई में सड़कों पर अवैध रूप से खड़े 100 से अधिक वाहनों का चालान भी किया गया। करावल नगर मेन रोड पर स्थित नाले को दुकानदारों ने प्लेटफॉर्म बनाकर ढक दिया था। कोई वहां दुकान का सामान सजा रहा था, तो किसी रेस्टोरेंट मालिक ने स्टील की रेलिंग लगा दी थी। शाहदरा उत्तरी ज़ोन की टीम ने इस नाले को अतिक्रमण से मुक्त कराया। नाले पर बने प्लेटफॉर्म बुलडोजर से हटाए गए और रेलिंग भी तोड़ दी गई।

पुरी भगदड़: चार अधिकारियों पर गिरी गाज, 2 का हुआ तबादला; दो सस्पेंड

100 से ज्यादा झुग्गियां और दुकानें तोड़ी गईं

दिल्ली नगर निगम ने तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र के हरकेश नगर में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया है। बुलडोजर की मौजूदगी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। यहां 100 से ज्यादा झुग्गियां और दुकानें तोड़ी गईं। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और एमसीडी अधिकारियों के साथ कहासुनी भी हुई। इस कार्रवाई से स्थानीय लोग बेहद नाराज हो गए थे। कई लोगों ने आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना के उनके घर और दुकानें गिरा दी गईं। लोगों ने अधिकारियों पर मनमानी का आरोप भी लगाया।

Delhi demolition drive protest arvind kejriwal aam aadmi party jantar mantar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2025 | 03:06 PM

Topics:  

  • AAP
  • Arvind Kejriwal
  • Delhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.