ठंड से ठिठुरी दिल्ली, 5 डिग्री से भी नीचे पहुंचा पारा, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Cold Wave: गलवार को सुबह घना कोहरा और सर्द हवाओं का सितम जारी रहेगा। न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री व अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. दिन में धूप खिलेगी।
delhi extreme cold minimum temperature 2.9 degree cold wave yellow alert dense fog imd all latest updates
दिल्ली में 3 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा (Image- IANS)
Published on
Updated on

Delhi Weather Update: उत्तर भारत में इन दिनों भीषण ठंड का दौर जारी है और राजधानी दिल्ली भी इसकी चपेट में है। सर्द हवाओं के साथ घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जिससे ठंड से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। राजधानी में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि कुछ इलाकों में पारा 5 डिग्री से नीचे भी चला गया।

मंगलवार को भी सुबह के समय घना कोहरा और ठंडी हवाओं का असर बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन शाम होते ही शीत लहर और गलन का असर फिर बढ़ जाएगा।

अगले 24 घंटे का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी को तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे जाने की संभावना है। अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहने का अनुमान है। इसके साथ ही शीत लहर और ठिठुरन बनी रहेगी। सुबह के समय कोहरा लोगों के लिए परेशानी का कारण बनेगा, जबकि दिन में धूप निकलने से कुछ समय के लिए ठंड से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

कम नहीं हो रहा प्रदूषण

दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार बेहद खराब बनी हुई है। सुबह सात बजे राजधानी का AQI 685 दर्ज किया गया, जो खतरनाक स्तर पर है। इसका मुख्य कारण हवा में PM2.5 कणों की अधिक मात्रा है। यह स्थिति बीते कई महीनों से बनी हुई है। दिल्ली सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद वायु प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश के बाद ही इसमें कुछ सुधार संभव है, जबकि IMD के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। ठंड को देखते हुए सरकार ने लोगों से खुले में न सोने की अपील की है। इसके साथ ही MCD ने कई इलाकों में लोगों के लिए शेल्टर की व्यवस्था भी की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com