-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Cm Rekha Husband Accused Of Holding A Meeting Of Mcd And Pwd Officials Allegation Atishi
दिल्ली की CM रेखा के पति पर MCD व PWD के अधिकारियों की मीटिंग लेने का आरोप, AAP नेता अतिशी के तीखे सवाल
- Written By: सौरभ शर्मा
CM रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता पीडब्ल्यूडी और डीयूएसआईबी अधिकारियों की बैठक लेते नजर आ रहे हैं। अधिकारी उन्हें सामने से जानकारी देकर कुछ बता रहे हैं।

CM रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली के राजनीति में एक फोटो ने विवाद खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता पीडब्ल्यूडी और डीयूएसआईबी अधिकारियों की बैठक लेते नजर आ रहे हैं। अधिकारी उन्हें सामने से जानकारी दे रहे हैं, उन्हें कुछ बता रहे हैं। अब आम आदमी पार्टी ने इस फोटो को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। AAP ने सवाल किया कि रेखा गुप्ता में स्वंय काबिलियत नहीं है कि अब सीएम के पति को जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है।
इस मामले की कुछ तस्वीरें दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष ने अपने सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की जहां पर उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए है। वे बोलीं पहले सुनते थे कि महिला सरपंच गांव में चुनकर आती थी तो उनके पति पंचायत चलाते थे, इसी तरह से दिल्ली में भी सीएम के पति मीटिंग ले रहे है।
क्या है पूरा मामला
सम्बंधित ख़बरें
चालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल और… सर्दियों से पहले दिल्ली में लागू होंंगे नए नियम, रेखा सरकार ने कसी कमर
‘सरकार के पास सबूत है, तो आरोप साबित करे’, जेल में बंद उमर खालिद मामले पर बोले शशि थरूर; सरकार पर उठाए सवाल
नवभारत विशेष: क्लाउड सीडिंग कहीं बिगाड़ न दे इकोसिस्टम, दिल्ली में कृत्रिम वर्षा की तैयारी
नेता विपक्ष आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरें जारी कर कहा कि इस फोटो को ध्यान से देखिए। एमसीडी, डीजेबी, पीडब्ल्यूडी और डीयूएसआईबी के अधिकारियों की बैठक लेने वाले व्यक्ति मनीष गुप्ता जी हैं, जो दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के पति हैं। पहले हम सुनते थे कि अगर गांव में महिला सरपंच चुनी जाती है, तो सारा सरकारी काम उसका पति संभालेगा। कहा जाता था कि गांव की महिलाएं सरकारी काम संभालना नहीं जानती हैं, इसलिए काम ‘सरपंच-पति’ संभालेंगे। लेकिन इस प्रथा का विरोध किया गया, महिला सरपंचों को प्रशिक्षण देना शुरू किया गया ताकि वे अपनी जिम्मेदारियां संभाल सकें।
यह फोटो ध्यान से देखिए। जो व्यक्ति MCD, DJB, PWD और DUSIB के अफसरों की मीटिंग ले रहे हैं, यह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के पति मनीष गुप्ता जी हैं। हम पहले सुनते थे कि अगर गाँव में एक महिला सरपंच चुन कर आती थी, तो सारा सरकारी काम उसका पति संभालता था। ऐसा कहा जाता था कि… pic.twitter.com/ARMX8u98WR — Atishi (@AtishiAAP) April 12, 2025
BJP का क्या जबाव रहा
अब जब आतिशी ने सवाल उठाए तो बीजेपी ने भी जवाब देने में देरी नहीं की। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता की तस्वीरें शेयर करते हुए पूछा कि जब आप संयोजक जेल में थे तो सुनीता किस अधिकार से सीएम ऑफिस गईं, किस अधिकार से अधिकारियों से बात की, किस अधिकार से प्रचार किया।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
दिल्ली बीजेपी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी को जनता ने सबक सिखा दिया है, लेकिन फिर भी पार्टी हर दिन झूठे दावों के साथ गुमराह करने का काम करती है।
Delhi cm rekha husband accused of holding a meeting of mcd and pwd officials allegation atishi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMगंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 09:47 AM2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
Jul 02, 2026 | 09:46 AMभंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
Jul 02, 2026 | 09:45 AMराम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Jul 02, 2026 | 09:39 AMकीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Jul 02, 2026 | 09:39 AMभोपाल डबल मर्डर केस: प्रॉपर्टी विवाद और सुपारी किलिंग एंगल पर जांच तेज, ऑनलाइन पेमेंट से मिला बड़ा सुराग
Jul 02, 2026 | 09:37 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














