ना CM पद और ना ही गृह विभाग, प्रवेश वर्मा को क्या मिला? यहां देखें सभी मंत्रियों के विभागों की लिस्ट
Delhi Cabinet Portfolio: दिल्ली में मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने शपथ ले ली के बाद सभी की नजरें इस बात पर थीं कि किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय दिया जाएगा। अब मंत्रियों के विभाग की लिस्ट सामने आई है, जानकारी के अनुसार अनुसा
- Written By: अर्पित शुक्ला
CM रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा
नवभारत डेस्क: दिल्ली में मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने शपथ ले ली के बाद सभी की नजरें इस बात पर थीं कि किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय दिया जाएगा। अब मंत्रियों के विभाग की लिस्ट सामने आई है, जानकारी के अनुसार अनुसार मंत्रियों के विभाग कुछ इस तरह हैं।
ये हैं दिल्ली को मंत्रियों के विभाग
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता-वित्त, राजस्व, जीएडी, सेवाएं, महिला एवं बाल विकास, लैंड एंड बिल्डिंग, पब्लिक रिलेशन, विजिलेंस और प्रशासनिक सुधार विभाग
- प्रवेश वर्मा-पीडब्ल्यूडी, विधायी मामले, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव
- आशीष सूद-गृह, ऊर्जा, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण
- मनजिंदर सिंह सिरसा-उद्योग, खाद्य आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण, योजना विभाग
- रविंद्र सिंह इंद्राज-समाज कल्याण, SC/ST वेलफेयर, कॉरपोरेशन, इलेक्शंस
- कपिल मिश्रा-लॉ एंड जस्टिस, श्रम एवं रोजगार, विकास, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन
- डॉ. पंकज कुमार सिंह-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन, सूचना तकनीक
बता दें गुरुवार (20 फरवरी) को भाजपा विधायक रेखा गुप्ता ने यहां सचिवालय में दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया और कहा कि उनकी पार्टी की ओर से चुनाव में किए गए हर वादे को सरकार पूरा करेगी।
एक्शन मोड में आईं रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता ने न केवल दिल्ली सचिवालय पहुंचकर आधिकारिक रूप से सीएम का चार्ज संभाला बल्कि एक बड़ा फैसला भी ले लिया। उन्होंने दिल्ली में काम करने के एक्शन प्लान पर चर्चा करने के लिए गुरुवार शाम 7:00 बजे कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई है।
सम्बंधित ख़बरें
हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम, हर मंडे मेट्रो डे…PM मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने लिए कई बड़े फैसले
पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद से की शुरुआत! आधा किया अपना काफिला, मंत्रियों ने भी रद्द किए विदेश दौरे
Mother’s Day 2026: सोशल मीडिया में छाया इन नेताओं का पोस्ट, मां को बताया पहला गुरु, किसने क्या कहा?
अगर PUC नहीं तो भूल जाओ पेट्रोल-डीजल, दिल्ली सरकार का सख्त आदेश; CM रेखा गुप्ता ने दी जानकारी
जानिए कौन हैं रेखा गुप्ता?
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनेंगी। वहीं, रेखा गुप्ता वर्तमान में देश की दूसरी महिला सीएम बनी हैं। रेखा शालीमार बाग से विधायक हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की नेता बंदना कुमारी को 29 हजार 595 वोटों से हराया है।
दिल्ली एनसीआर की अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि रेखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वह हरियाणा के जींद से ताल्लुक रखती हैं। रेखा गुप्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। रेखा साल 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद भी रह चुकी हैं। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
