Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली फिर हुई शर्मसार! नांगलोई में चलती बस में गैंगरेप, ‘समय’ पूछने पर महिला को जबरन बस के अंदर खींचा

Delhi Nangloi Gangrape Case: दिल्ली से एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई। दिल्ली के नांगलोई में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप के मामले ने महिलाओं की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़ा कर दिया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 14, 2026 | 09:22 AM

दिल्ली में गैंगरेप (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Delhi Nangloi Bus Rape Case: दिल्ली में एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए है। दिल्ली से एक बार फिर महिला के साथ चलती बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस घटना ने दिल्ली को फिर शर्मसार कर दिया है। मामला नांगलोई इलाके का है। नांगलोई इलाके में चलती बस में कथित कौर पर महिला के साथ गैंगरेप किया गया।

पीड़िता ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस के पास की। पुलिस ने तुरंत इस मामले पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक प्राइवेट बस में उसके साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता ने बताया कि घटना बाहरी दिल्ली के नांगलोई में हुई। वह रानीबाग इलाके से उस प्राइवेट बस में बैठी थी और बस में चारों ओर पर्दे लगे हुए थे।

जानें पूरा मामला

दरअसल, पीड़िता पीतमपुरा इलाके की रहने वाली है और मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है। 11 मई की रात को वह काम से पैदल घर लौट रही थी, तभी सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास एक स्लीपर बस रुकी। आरोप है कि महिला ने बस के दरवाजे पर खड़े एक आदमी से ‘समय’ पूछा, जिसके बाद कथित तौर पर उसे जबरदस्ती बस के अंदर खींच लिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

Navabharat Nishanebaaz: प्रमोशन लेने से किया इनकार,  कांस्टेबल को अपने पद से प्यार

विरार में खौफनाक वारदात! RTI एक्टिविस्ट को माफियाओं ने पत्थरों से कुचलकर मारा, अवैध खदान के खिलाफ की थी शिकायत

मुंबई के विक्रोली पार्कसाइट में 13 वर्षीय लड़की से कथित दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अशोक खरात मामले में पत्नी कल्पना की मुश्किलें बढ़ीं; कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इनकार

The police have registered a case of the alleged gangrape of a woman on a private bus in Delhi. The case has been registered based on the woman's complaint. The police have arrested both accused individuals. The Delhi Police have also seized the bus used in the incident. Police… — ANI (@ANI) May 14, 2026

दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी बस को नांगलोई इलाके की ओर ले गए, जहां कथित तौर पर महिला के साथ रेप किया गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। घटना के दो दिन बाद पीड़िता ने नांगलोई थाने में केस दर्ज कराया। अधिकारियों के अनुसार, मेडिकल जांच के बाद पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। इस मामले में पूरी जांच के लिए और आगे की कार्रवाई के लिए एक टीम का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें – Milk Price Hike: आज से ₹2 प्रति लीटर तक महंगा हुआ दूध; जानें क्यों लेना पड़ा ये फैसला, देखें नई रेट लिस्ट

आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपी बस के ड्राइवर और कंडक्टर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बस को भी जब्त कर लिया है। बता दें, कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दिल्ली में महिलाओं के साथ बस में दुष्कर्म के मामले सामने आ चुके है। इस घटना ने निर्भया कांड की खौफनाक यादें एक बार फिर ताजा कर दी। दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप की इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Delhi bus gangrape nangloi case police arrest driver conductor security concern

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2026 | 09:22 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Delhi News
  • Delhi Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.