

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन चुकी है। 20 फरवरी को रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली और इसके बाद सरकार ने अपना कामकाज भी शुरू कर दिया है। शपथ लेने के साथ ही सीएम रेखा और उनके सभी मंत्री एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। दिल्ली की रेखा सरकार ने विधानसभा का पहला सत्र बुलाया है, जिसमें नए विधायकों का शपथ दिलाई जाएगी।
अब दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। सत्र के पहले दिन 24 फरवरी को सुबह 11 बजे नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। दोपहर 2 बजे स्पीकर का चुनाव होगा।
भाजपा ने गुरुवार को 27 साल से बाद दिल्ली में सरकार बनाई। रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली। विजेंद्र गुप्ता के दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष बनने की संभावना है। दिल्ली-NCR की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
माना जा रहा है कि पहले ही सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुसीबत बढ़ सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा सरकार पहले सत्र में ही 5 साल से पेंडिंग पड़ी कैग रिपोर्ट को पेश करने जा रही है। जिनमें ‘शीशमहल’ से लेकर कथित शराब घोटाले भी रिपोर्ट शामिल होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि भापजा ने पहले ही सत्र से आप को घेरने की तैयारी कर ली है।