-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Bjp Announces Names Of Presidents For 14 District Units
BJP ने बदली जमीनी सियासत की चाल, 14 जिलों को मिले नए कप्तान; झुग्गीवासियों के लिए CM रेखा का बड़ा ऐलान
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
अजय खताना को केशवपुरम जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अरविंद गर्ग को चांदनी चौक की कमान सौंपी गई है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली की जिम्मेदारी यूके चौधरी को मिली है, और मास्टर बिनोद कुमार अब नवीन शाहदरा के जिलाध्यक्ष होंगे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (सोर्स: एक्स@CMODelhi)
नई दिल्ली : दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी के 14 जिलों के लिए नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। 26 मई दिन सोमवार को जारी लिस्ट में कई नए नाम शामिल हैं, जिन्हें संगठन विस्तार और सरकारी नीतियों को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सभी नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई टीम पार्टी को और मजबूती देगी।
घोषित लिस्ट के मुताबिक, अजय खताना को केशवपुरम जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अरविंद गर्ग को चांदनी चौक की कमान सौंपी गई है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली की जिम्मेदारी यूके चौधरी को मिली है, और मास्टर बिनोद कुमार अब नवीन शाहदरा के जिलाध्यक्ष होंगे।
दिल्ली BJP के मीडिया विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, महेंद्र नागपाल ने विजेंद्र धामा को मयूर विहार का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। दीपक गाबा को शाहदरा, वीरेंद्र बब्बर को करोलबाग और रविंद्र चौधरी को नई दिल्ली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सोनम जी देश को आपकी जरूरत है, अनशन छोड़ दीजिए…जंतर-मंतर पर सुप्रिया सुले की भावुक अपील, दिया ये बड़ा आश्वासन
एम्प्लाॅयर्स को बड़ी राहत, EPFO ने शुरू की विश्वास 2026 योजना, विवादों का होगा डिजिटल और आसान निपटारा
Navbharat Nishanebaaz: न्यायपालिका लोकतंत्र का पिलर, जज निकला LPG डीलर
ED की बड़ी कार्रवाई: टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क के खिलाफ बंगाल-यूपी समेत कई राज्यों में छापेमारी
इसके अलावा, रामचंद्र चवारिया को आउटर दिल्ली, चंद्रपाल बख्शी को पश्चिम दिल्ली, राज शर्मा गौतम को नजफगढ़, रविंद्र सोलंकी को महरौली और माया बिष्ट को दक्षिण दिल्ली का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
झुग्गियों पर नहीं चलेगा बुलडोजर, सरकार का 700 करोड़ का प्लान
इसी दिन, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने झुग्गी बस्तियों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि राजधानी की कोई भी झुग्गी तोड़ी नहीं जाएगी। झुग्गी क्षेत्र के दौरे के दौरान CM रेखा गुप्ता ने कहा कि कुछ लोग व्हाट्सऐप पर अफवाह फैला रहे हैं कि झुग्गियों को हटाया जाएगा। मैं स्पष्ट कर दूं कि दिल्ली की एक भी झुग्गी पर बुलडोज़र नहीं चलेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने झुग्गियों के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इसके तहत सीवर लाइन, शौचालय, बाथरूम, बच्चों के लिए पार्क और साफ-सफाई की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
सीएम रेखा ने यह भी कहा कि दिल्ली में जलभराव के हर पॉइंट पर जिम्मेदार अफसरों को तैनात किया गया है और कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम यमुना को साफ करने के मिशन पर काम कर रहे हैं, और इसमें झुग्गीवासियों की भूमिका अहम है।
Delhi bjp announces names of presidents for 14 district units
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सलमान के बाद आमिर बने लॉरेंस बिश्नोई का निशाना, लव जिहाद के मामले में मिली जान से मारने की धमकी
Jul 18, 2026 | 10:30 AMमुंबई में सभी पेड़ों का होगा वैज्ञानिक सर्वेक्षण, BMC तैयार करेगी जोखिम आधारित ट्री डेटाबेस
Jul 18, 2026 | 10:19 AMनासिक जिले के छात्रों के लिए ST की राहत; शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में ही 28,226 विद्यार्थियों को मिले बस पास
Jul 18, 2026 | 10:19 AMiQOO Z11 Lite की भारत में एंट्री 24 जुलाई को, 20 हजार से कम कीमत में मिलेगा 6500mAh बैटरी वाला फोन
Jul 18, 2026 | 10:17 AMसोनम वांगचुक की हालत कमजोर… सफदरजंग अस्पताल का बयान आया सामने, डॉक्टर्स ने दी हेल्थ रिपोर्ट
Jul 18, 2026 | 10:16 AMShardiya Navratri 2026: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूरा कैलेंडर
Jul 18, 2026 | 10:10 AMJapan Open: जापान ओपन में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, खिताब से सिर्फ दो कदम दूर
Jul 18, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM














