दिल्ली: MCD के 12,000 संविदा कर्मचारियों को आतिशी का गिफ्ट, की स्थायी करने की घोषणा
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) मंगलवार को अपने सदन की बैठक के दौरान 12,000 संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने के संबंध में घोषणा करेगा। आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने यह जानकारी दी।
- Written By: राहुल गोस्वामी
आतिशी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) मंगलवार को अपने सदन की बैठक के दौरान 12,000 संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने के संबंध में घोषणा करेगा। आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने रविवार को यह जानकारी दी। महापौर महेश खिंची, उप महापौर रविंदर भारद्वाज और सदन के नेता मुकेश गोयल के साथ संवाददाता के दौरान दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि ‘आप’ के नेतृत्व वाली एमसीडी अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
आज आतिशी ने कहा कि, ‘‘बीते दो वर्षों में हमने 4,500 (संविदा) कर्मचारियों को स्थायी किया है। अब 25 फरवरी को एमसीडी सदन की बैठक में हम सफाई कर्मचारियों, कनिष्ठ अभियंताओं, वरिष्ठ अभियंताओं, माली और अन्य संविदा कर्मचारियों सहित सभी विभागों में 12,000 से अधिक कर्मचारियों को नियमित करने जा रहे हैं।” आतिशी ने पंजाब में ‘आप’ नीत सरकार के शासन के साथ तुलना करते हुए कहा कि वहां अस्थायी शिक्षकों को स्थायी किया जा रहा है, जिससे श्रमिकों के अधिकारों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता झलकती है।
आम आदमी पार्टी का MCD कर्मचारियों को बड़ा तोहफ़ा😍 👉MCD की आम आदमी पार्टी सरकार 12,000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने जा रही है
👉 इससे पहले 4,500 कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का कर चुकी है AAP सरकार आम आदमी पार्टी जो कहती है, वो करके दिखाती है। –@AtishiAAP pic.twitter.com/wG1YxHFx0u — AAP (@AamAadmiParty) February 23, 2025
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
सारे कॉकरोच मारे जाएंगे…CJP के खिलाफ उतरी ऑगी जनता पार्टी, अभिजीत दीपके से पूछा- AAP के साथ क्या है कनेक्शन
मुझे गद्दार कहने वालों…उनसे पूछो राज्य सभा सीट कितने में बेची थी, इस्तीफा देने के सवाल पर भड़के हरभजन सिंह
पर्सनैलिटी राइट्स और राजनीतिक आलोचना में अंतर, राघव चड्ढा मामले में दिल्ली HC की टिप्पणी, फैसला सुरक्षित
वहीं आतिशी ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि यह पार्टी अक्सर अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने से बचने के लिए बहाने बनाती है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता था कि भाजपा अपने वादों से बचने की कोशिश करेगी। इसलिए, नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति से पहले, हमने सुनिश्चित किया कि दिल्ली सरकार अपनी वित्तीय स्थिति को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करे।”
दिल्ली MCD में “आप” सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सभी विभागों के 12,000 अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला किया है। 25 फरवरी को होने वाली MCD सदन की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। हमने MCD के कच्चे कर्मचारियों से जो वादा किया था, उसे पूरा करने जा रहे हैं। देश के… https://t.co/7mFP5TOhbH — Atishi (@AtishiAAP) February 23, 2025
दिल्ली की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने आम आदमी पार्टी के तहत दिल्ली की आर्थिक वृद्धि पर प्रकाश डाला और कहा कि जब पार्टी ने 2015 में पहली बार सरकार बनाई थी, तो शहर का बजट 30,000 करोड़ रुपये था। उन्होंने आज दावा किया, ‘‘केंद्र सरकार से कोई वित्तीय सहायता नहीं मिलने के बावजूद, हमने दिल्ली की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया। आज, 2024-25 का बजट 77,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो पिछले एक दशक में करीब 2.5 गुना वृद्धि है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
