दिल्ली विधानसभा के चुनाव में खूब चलेगा ‘फर्जी वोटर्स’ और ‘घुसपैठियों’ का मुद्दा, सुनिए भाजपा व आप की दलील
चुनाव से पहले दिल्ली की राजनीति में 'फर्जी वोटर्स' और 'घुसपैठियों' के मुद्दे पर आरोपों की बारिश हो रही है। बीजेपी की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और आप की ओर से अरविंद केजरीवाल एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की एंट्री हो चुकी है और उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को दिल्ली में मतदाता बनाकर भारतीय लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। तो वहीं अरविंद केजरीवाल ने यूपी बिहार के लोगों को दिल्ली की वोटर लिस्ट में शामिल करने की बात कहते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि चुनावी घोषणा के बाद जिस तरह से नाम जोड़ने का खेल चल रहा है उससे चुनाव मजाक बन जाएगा। फिलहाल चुनाव से पहले दिल्ली की राजनीति में ‘फर्जी वोटर्स’ और ‘घुसपैठियों’ के नाम पर एक दूसरे को घेरने की कोशिश जारी है।