-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Country Is United In The Fight Against Terrorism Said Rahul Gandhi On Ganderbal Terrorist Attack
गांदरबल में हुई कायरातापूर्ण हत्या की कांग्रेस ने की निंदा, राहुल गांधी बोले – आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट है भारत
- Written By: प्रिया जैस
गांदरबल में हुए आतंकी हमले पर कांग्रेस ने भी विरोध जताया है और इस घटना की निंदा की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में हुए आतंकी हमले की निंदा की।

राहुल गांधी (सौजन्य-एएनआई)
नई दिल्ली: गांदरबल में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में सनसनी का माहौल है। इस घटना से हर देशवासी आहत हुआ है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में हुए आतंकी हमले की निंदा की।
उन्होंने सोमवार को कहा कि आतंकियों का यह दुस्साहस जम्मू-कश्मीर में निर्माण का क्रम और लोगों का विश्वास कभी नहीं तोड़ पाएगा। गांदरबल में हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस ने भी अपना क्रोध जाहिर किया और इस घटना की कड़ी निंदा की है।
बता दें, कि जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादी हमले में एक डॉक्टर और छह श्रमिकों की मौत हो गयी।
सम्बंधित ख़बरें
मंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा
मोगा ब्लास्ट पर रवनीत बिट्टू का बड़ा दावा: ‘चिंगारी लगाकर भाग गए, अब भुगतेगा पंजाब’, BJP-कांग्रेस ने उठाए सवाल
MP पर कर्ज, सरदार सरोवर, ओंकारेश्वर मूर्ति विवाद और UCC समेत कई मुद्दों को लेकर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमले में एक डॉक्टर और प्रवासी मजदूरों समेत कई लोगों की हत्या, बहुत ही कायरतापूर्ण और अक्षम्य अपराध है। सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।”
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमले में एक डॉक्टर और प्रवासी मज़दूरों समेत कई लोगों की हत्या बहुत ही कायरतापूर्ण और अक्षम्य अपराध है। सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। आतंकियों का यह दुस्साहस… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 21, 2024
उन्होंने कहा कि आतंकियों का यह दुस्साहस जम्मू-कश्मीर में निर्माण का क्रम और लोगों का विश्वास कभी नहीं तोड़ पाएगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट है।”
मलिक्कार्जुन खरगे ने किया पोस्ट
मलिक्कार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हम जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हुए उस कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें एक डॉक्टर और कई श्रमिक मारे गए हैं। लक्षित हिंसा का यह अमानवीय और घृणित कृत्य जम्मू-कश्मीर में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निर्माण से भारत को रोक नहीं पाएगा।”
We strongly condemn the cowardly terror attack in Jammu and Kashmir’s Ganderbal where several construction workers and a doctor have been killed. This inhumane and despicable act of targeted violence shall not deter India in building key infrastructure projects in Jammu and… — Mallikarjun Kharge (@kharge) October 21, 2024
उन्होंने कहा, ‘‘एक राष्ट्र के रूप में, हम आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक साथ हैं। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”
यह भी पढ़ें- हरियाणा में चुनाव के बाद अब विभागों का हुआ बंटवारा, 12 विभागों का जिम्मा संभालेंगे CM नायब सिंह सैनी
प्रियंका गांधी वाद्रा ने बताया निंदनीय
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी इस हमले की निंदा की।
गांदरबल, जम्मू-कश्मीर में कायराना आतंकी हमले में 5 मजदूरों समेत छह नागरिकों की हत्या अत्यंत निंदनीय है। निर्दोष नागरिकों की हत्या करके आम जनता के बीच हिंसा व दहशत फैलाने जैसे कृत्य मानवता के विरुद्ध अपराध हैं। इसके खिलाफ पूरा देश एकजुट है। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी… — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 20, 2024
उन्होंने रविवार रात ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘गांदरबल, जम्मू-कश्मीर में कायराना आतंकी हमले में पांच मजदूरों समेत छह नागरिकों की हत्या अत्यंत निंदनीय है। निर्दोष नागरिकों की हत्या करके आम जनता के बीच हिंसा व दहशत फैलाने जैसे कृत्य मानवता के विरुद्ध अपराध हैं। इसके खिलाफ पूरा देश एकजुट है।”
कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।”
यह भी पढ़ें- दिल्ली कोचिंग सेंटर में हुई मौतों के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, बेसमेंट में भर गया था पानी
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Country is united in the fight against terrorism said rahul gandhi on ganderbal terrorist attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे: MBMC की लापरवाही! बारिश में खुले गड्ढे से हादसे का खतरा, पाइपलाइन कार्य पूरा, सड़क मरम्मत अब तक अधूरी
Jul 09, 2026 | 05:58 PME20 पेट्रोल से कम हो सकता है माइलेज, नितिन गडकरी ने बताया क्या होगा असर, बोले- इससे खराब नहीं होती गाड़ी
Jul 09, 2026 | 05:49 PMक्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
Jul 09, 2026 | 05:47 PMअंतरराष्ट्रीय संस्थाएं नहीं करती सही आकलन? स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप, बोलीं- भारतीय महिलाओं को करते हैं इग्नोर
Jul 09, 2026 | 05:42 PMरेलवे आंदोलन से लेकर राम मंदिर तक, महाराष्ट्र सरकार पर जमकर बरसे राज ठाकरे, इन चार मु्द्दों पर की बात
Jul 09, 2026 | 05:31 PMविपक्ष सत्ता में था तो आप क्या कर रहे थे? सवाल पूछने को राजनीति कहने पर फडणवीस पर भड़के राज ठाकरे
Jul 09, 2026 | 05:31 PMविजय के फैंस के लिए बड़ी खबर, ‘जन नायगन’ की रिलीज डेट को लेकर नया दावा, जल्द खत्म हो सकता है इंतजार
Jul 09, 2026 | 05:30 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














