Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Delhi: विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ‘दिल्ली न्याय यात्रा’ आज से शुरू, 70 विधानसभा क्षेत्रों को करेगी कवर

दिल्ली में अगले साल चुनाव विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर कांग्रेस ने एक महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। वह आज यानी 08 नवंबर से दिल्ली न्याय यात्रा की शुरुआत करने जा रही है।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Nov 08, 2024 | 07:44 AM

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

दिल्ली: दिल्ली में अगले साल चुनाव विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर कांग्रेस ने एक महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी है। वह आज यानी 08 नवंबर से ‘दिल्ली न्याय यात्रा’ की शुरुआत करने जा रही है। यह यात्रा राजघाट से शुरू होगी और करीब 70 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। जिससे वह जनता का खोया हुआ विश्वास वापस पा सके। बता दें कि इस न्याय यात्रा में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होगे। वहीं, पार्टी के अन्य नेता भी समय समय पर इस यात्रा में शामिल होंगे।

दिल्ली वालों के हक़ और न्याय के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री @devendrayadvinc जी के नेतृत्व में 8 नवम्बर से शुरू होगी #दिल्ली_न्याय_यात्रा। pic.twitter.com/IpMqWDAxys — Delhi Congress (@INCDelhi) November 3, 2024

कांग्रेस राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान शहर के लोगों से बात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। पिछले दस सालों में लोगों को किन परेशानियों का सामना करना पड़ा है उस पर चर्चा करेंगे।

कब खत्म होगी यात्रा

दिल्ली न्याय यात्रा की शुरुआत 8 नवंबर को राजघाट से होगी और 4 नवंबर को तिमारपुर में यह यात्रा समाप्त हो जाएगी। इस दौरान यह करीब 70 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा चार चरणों में आयोजित की जाएगी। जिसका पहला चरण चांदनी चौक से शुरू होगा और 16 विधानसभा क्षेत्रों को करव करेगा। वहीं इसका दूसरा चरण 15 से 20 नवंबर तक होगा और 18 सीटों को कवर करेगा। यात्रा का तीसरा चरण 22 से 27 नवंबर तक 16 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा और चौथा चरण 20 सीटों को कवर करेगा जो कि 29 से 4 दिसंबर तक किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस दौरान प्रत्येक चरण में 250 से 300 कार्यकर्ता यात्रा में भाग लेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

किडनी कांड दबाने की कोशिश! पीड़ित रोशन पर बनाया शिकायत वापसी का दबाव, कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला

RSS ऑफिस पहुंचे कलेक्टर और मेयर..तो बमक गए जीतू पटवारी, इंदौर में मौतों के बीच नया बवाल; देखें VIDEO

मायावती पर टिप्पणी पड़ी भारी: राहुल गांधी और उदित राज को कोर्ट का बुलावा, न्यायालय ने दिया नोटिस

‘हर घर जल की जगह हर घर मल’: इंदौर मौतों पर भड़के खेड़ा, बोले- लोग मर रहे और CM गाना गा रहे

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव से पहले पीएम मोदी की हुंकार, एक हफ्ते में करेंगे नौ रैलियां, आज नासिक-धुले में जनसभा को करेंगे संबोधित

दिल्ली न्याय यात्रा का मकसद

कांग्रेस द्वारा दिल्ली में शुरू की जा रही इस यात्रा का मकसद बहुत ही साफ है। इसके जरिए आम आदमी पार्टी और बीजेपी दोनों को कांग्रेस पार्टी की मजबूती का अहसास कराना है। माना जा रहा है कि दिल्ली में दो ध्रुवीय लड़ाई जिसमें आप और बीजेपी शामिल हैं। वहीं कांग्रेस दिल्ली में काफी कमजोर नजर आ रही है। जिसकी वजह से पार्टी अब लोगों तक सीधे तौर पर जुड़ेगी और राज्य में अपनी स्थिति बदलने की कोशिश करेगी। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी दिल्ली में अपना दबदबा बढ़ाने की कोशिश करेगी।

इसके अलावा कांग्रेस राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी इस यात्रा का हिस्सा बनाएगी। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ सकें। क्योंकि 23 नवंबर को महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावों के नतीजे आने के बाद सारा फोकस दिल्ली पर आ जाएगा। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां इसके लिए चुनावी रणनीति तैयार कर रही हैं।

Congress delhi nyay yatra begins today will cover 70 assembly constituency

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 08, 2024 | 07:44 AM

Topics:  

  • Capital Delhi
  • Congress
  • Delhi Assembly Elections
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.