सेंट्रल पार्क बंद, अभिजीत दीपके को पुलिस का नोटिस; क्या कनॉट प्लेस में हो पाएगा तिरंगा कार्यक्रम?

Abhijeet Dipke Protest: CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को 'लहरा दो तिरंगा' कार्यक्रम को लेकर दिल्ली पुलिस ने नोटिस दिया है। बिना अनुमति कनॉट प्लेस में तिरंगा यात्रा निकालने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
CJP 16 October Protest
अभिजीत दिपकेSource- IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने 'लहरा दो तिरंगा' कार्यक्रम को लेकर नोटिस दिया।

  • पुलिस ने BNSS की धारा 163 के तहत लागू प्रतिबंधों का हवाला देते हुए बिना अनुमति यात्रा निकालने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

  • कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को बंद रखने के NDMC के फैसले के बीच कार्यक्रम पर सस्पेंस बना हुआ है।

CJP Tiranga March: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने 'लहरा दो तिरंगा' कार्यक्रम को लेकर नोटिस दिया है। पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी है कि बिना अनुमति कनॉट प्लेस में तिरंगा यात्रा निकालने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। दिपके को शुक्रवार दोपहर नोटिस दिया गया और उस पर उनके हस्ताक्षर भी कराए गए।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की एक टीम पंचकुइयां रोड स्थित उस घर पर पहुंची, जहां दिपके ठहरे हुए हैं। नोटिस में कहा गया है कि कनॉट प्लेस इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू हैं।

तिरंगा यात्रा के लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) से अनुमति नहीं ली गई है। ऐसे में बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करना आदेशों का उल्लंघन माना जा सकता है और कार्रवाई की जा सकती है।

बिना अनुमति जाने पर कार्रवाई की चेतावनी

दिल्ली पुलिस की ओर से दिए गए नोटिस में दिपके को कनॉट प्लेस में प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में चेतावनी दी गई है। हालांकि, कार्यक्रम की अनुमति से जुड़े पूरे मामले और पुलिस की कार्रवाई के विस्तृत आधार पर आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आना बाकी है।

दिपके ने शुक्रवार शाम को 'लहरा दो तिरंगा' कार्यक्रम आयोजित करने का ऐलान किया था। इससे पहले NDMC ने 16 और 17 अक्टूबर के लिए कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को आम जनता के लिए बंद रखने का नोटिस जारी किया था।

सौरव दास और आशुतोष रांका पहले से जेल में

पुलिस की यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब CJP के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका पहले से पांच दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। दोनों को जंतर-मंतर पर कथित तौर पर अनधिकृत प्रवेश करने, बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डालने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।

CJP 16 October Protest
CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले सेंट्रल पार्क 16-17 अक्टूबर को बंद, अब क्या करेंगे अभिजीत दिपके?

दिपके ने दोनों नेताओं के खिलाफ हुई कार्रवाई का विरोध किया है। उनका आरोप है कि तिरंगा फहराने के कारण पार्टी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। हालांकि, पुलिस की ओर से दर्ज आरोपों और अदालत की कार्यवाही को देखते हुए मामले के सभी पहलुओं की पुष्टि जरूरी है।

दिपके ने पुलिस के निगरानी करने का दावा किया

इससे पहले अभिजीत दिपके ने दावा किया था कि जिस घर में वह ठहरे हैं, उसके आसपास दिल्ली पुलिस और खुफिया ब्यूरो (IB) के कर्मचारी निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि घर के आसपास की गलियों में पुलिसकर्मी और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियां दिखाई दे रही हैं। दिपके ने आशंका जताई थी कि पुलिस उन्हें हिरासत में ले सकती है।

CJP 16 October Protest
Delhi Protest: CJP के तिरंगा मार्च से पहले अलर्ट, 21 रास्तों पर असर, कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क 2 दिन बंद

अब कार्यक्रम पर क्या होगा?

दिल्ली पुलिस के नोटिस और सेंट्रल पार्क को बंद रखने के आदेश के बाद अब यह देखना होगा कि CJP अपने प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर क्या कदम उठाती है। फिलहाल पुलिस ने बिना अनुमति कनॉट प्लेस में तिरंगा यात्रा निकालने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com