दिल्ली में सांसद से लूट, गर्दन पर आई चोट, कपड़े फाड़े, रेखा गुप्ता ने साधी चुप्पी
दिल्ली में तमिलनाडु की सांसद आर सुधा से लूट हुई है। लुटियंस दिल्ली में सुबह वह वॉक पर निकली थीं। इसी दौरान बाइक सवार आया और उनकी चेन छीन कर भाग गए। इस दौरान सांसद आर सुधा गिर गईं।
- Written By: Saurabh Pal
नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में सांसद आर सुधा सुबह वॉक पर निकली थीं, इस दौरान उनके गले से एक बाइक सवार चैन छीनकर भाग गया। आर सुधा ने कहा कि अगर उसके पास चाकू होता तो आज मैं जिंदा नहीं होती। उन्होंने कहा कि जब मैं चिल्लाई तो कोई आस-पास भी नहीं आया। किसी तरह घटना के बाद तमिलनाडु सांसद तमिलनाडु भवन पहुंची। वहां पुलिस कर्मचारी को घटना की जानकारी दी तो पुलिस ने नाम पूछा और फोन नंबर लिया। इसके बाद बोला शिकायत करनी हो तो थाने आ जाओ। वहीं इस घटना को लेकर सांसद आर सुधा ने अमित शाह को पत्र लिखकर शिकायत की है। इसके अलावा प्रियंका गांधी से भी उन्होंने औपचारिक रूप से शिकायत की है।