AAP Meeting : अपने विधायक गिन लो…दिल्ली में बैठक के बाद भगवंत सिंह मान की दहाड़, अमन अरोड़ा बोले- उनके MLA हमारे साथ
कांग्रेस के दावे पर भगवंत मान ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा साढ़े तीन साल से एक ही बात कह रहे हैं। उन्हें कहने दीजिए, हमारे विधायकों की गिनती मत करो, पहले दिल्ली में अपने विधायकों की गिनती करो।
- Written By: अभिषेक सिंह
कपूरथला हाउस के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भगवंत मान (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली में करारी शिकस्त के बाद आम आदमी पार्टी ने पूरा फोकस पंजाब पर कर लिया है। इस फोकस की एक वजह कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा का बयान था जिसमें उन्होंने कहा था कि आप के 30 से ज्यादा विधायक हमारे संपर्क में हैं। वहीं, दूसरी वजह मीडिया में चल रही सुर्खियां थीं, जिनमें कहा जा रहा था कि अरविंद केजरीवाल भगवंत मान की छुट्टी करके पंजाब की कमान अपने हाथ में लेने वाले हैं।
इन्हीं मुद्दों को लेकर आज यानी मंगलवार को दिल्ली के कपूरथला हाउस में अरविंद केजरीवाल और पंजाब की आप सरकार के मुखिया भगवंत सिंह मान ने विधायकों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य यह संदेश देना था कि आप के सभी विधायक एकजुट हैं। साथ ही यह भी कि भगवंत मान पंजाब के सीएम बने रहेंगे। बैठक के बाद भगवंत मान ने कांग्रेस को करारा जवाब भी दिया है।
बैठक के बाद क्या बोले भगवंत मान?
आप विधायकों से बैठक के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के सभी साथियों ने दिल्ली में बहुत मेहनत की है। पंजाब में हमारी सरकार लोगों के हित में काम कर रही है। दिल्ली में जिन्होंने काम किया है, उनके अनुभव को मैं पंजाब में इस्तेमाल करूंगा।
सम्बंधित ख़बरें
Project-M पर भाजपा का हमला, कहा- कांग्रेस बन गई मुस्लिम लीग पार्टी
अल्पसंख्यक महिलाओं को साधने के लिए MP कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किया Project-M
कांग्रेसियों पर FIR को लेकर बोले रामेश्वर शर्मा, सड़क पर आ गई है पूरी कांग्रेस, जीतू से दूर हुए वरिष्ठ नेता
NCRB के आंकड़ों को लेकर भाजपा सरकार पर बरसे कमलनाथ, कहा- आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे
पहले अपने विधायक गिन लो: मान
कांग्रेस के दावे पर भगवंत मान ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा साढ़े तीन साल से एक ही बात कह रहे हैं। उन्हें कहने दीजिए, हमारे विधायकों की गिनती मत करो, पहले दिल्ली में अपने विधायकों की गिनती करो। वह कहते रहते हैं, वह पहले भी कहते रहे हैं कि हमारे साथ 40 आ रहे हैं, हमारे साथ 20 आ रहे हैं। उन्हें यह कहने दीजिए।
मैं प्रताप सिंह बाजवा से पूछूंगा कि दिल्ली में उनके कितने विधायक हैं? पंजाब की कानून-व्यवस्था अधिकांश राज्यों से बेहतर है। अगर ऐसा ना होता तो फिर यहाँ Industries क्यों आती? Border State होने के कारण हमें ज़्यादा प्रयास करने पड़ते हैं और हम वह कर रहे हैं। @BhagwantMann pic.twitter.com/NfNXopcxbY — AAP (@AamAadmiParty) February 11, 2025
दिल्ली की हार की स्वीकार
हम दिल्ली की जनता की राय को स्वीकार करते हैं। हमारी पार्टी लोगों के लिए काम करने जा रही है। हमारे पास दो साल हैं। हम एक आदर्श राज्य बना रहे हैं। एक आदर्श राज्य बनाकर हम पूरे देश को दिखाएंगे। हमें उम्मीद है कि हमारे कार्यकर्ता समर्पित हैं। वे किसी लालच में नहीं हैं।
क्या बोले आप के प्रदेश अध्यक्ष?
पंजाब आप के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि सभी विधायकों ने चुनाव में काम किया। अरविंद केजरीवाल सभी से मिलना चाहते थे। इसलिए बैठक की गई। हमें पंजाब में बेहतर काम करना है। यह सभी विधायकों को बता दिया गया है। कांग्रेस कुछ भी दावा करे। इसके विपरीत उनके विधायक हमारे साथ हैं।
देश और दुनिया की सभी ताज़ातरीन ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
प्रताप सिंह बाजवा का दावा
आपको बता दें कि कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया है कि आप के 25 से 30 विधायक उनके संपर्क में हैं। हमारी पार्टी काम के लिए जानी जाती है। हमारी पार्टी धर्म, पैसा बांटने और गुंडागर्दी का काम नहीं करती। बड़ी-बड़ी कंपनियां पंजाब में निवेश कर रही हैं। हम पंजाब में योग्यता के आधार पर नौकरियां दे रहे हैं। पंजाब के आप विधायकों से बैठक के बाद सीएम मान ने कहा कि पाला बदलना कांग्रेस की संस्कृति है। वे दूसरों की बात करते हैं, लेकिन अपनी चिंता नहीं करते।
