भूख हड़ताल के चौथे दिन आतिशी का बयान, जब तक दिल्ली को पानी नहीं मिलता तब तक……
एक वीडियो संदेश में दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा कि वह स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बावजूद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तब तक जारी रखेंगी जब तक हरियाणा दिल्ली के लिए पानी का उचित हिस्सा जारी नहीं करता। आतिशी की भूख हड़ताल का आज चौथा दिन है।
- Written By: रीना पंवार
भूख हड़ताल पर बैठी दिल्ली की जल मंत्री आतिशी
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण जल संकट को लेकर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी भूख हड़ताल पर हैं। दिल्ली के लिए उसके हिस्से का पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर शुरू की गई आतिशी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आज चौथा दिन है। इसे लेकर उन्होंने कहा है कि वह भूख हड़ताल तब तक जारी रखेंगी जब तक हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पानी जारी नहीं करता।
अपने एक वीडियो संदेश में दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा कि वह स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बावजूद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तब तक जारी रखेंगी जब तक हरियाणा द्वारा दिल्ली के लिए पानी का उचित हिस्सा जारी नहीं किया जाता। अपनी मांग को लेकर शुरू की गई आतिशी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आज चौथा दिन है। इस दौरान उन्होंने कहा, “मेरा रक्तचाप और शुगर लेवल गिर रहा है और मेरा वजन भी कम हो गया है। कीटोन का स्तर बहुत अधिक है जो लंबे समय में हानिकारक प्रभाव डाल सकता है। चाहे मेरे शरीर को कितना भी कष्ट क्यों न हो, मैं भूख हड़ताल तब तक जारी रखूंगी जब तक हरियाणा पानी नहीं छोड़ देता।”
वीडियो संदेश में दिल्ली की जल मंत्री ने कहा कि रविवार को चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। जल मंत्री ने दावा किया है कि हरियाणा ने पिछले तीन हफ्तों में राष्ट्रीय राजधानी के लिए छोड़े जाने वाले यमुना के पानी में दिल्ली का हिस्सा 100 मिलियन गैलन प्रति दिन (एमजीडी) कम कर दिया है। उन्होंने कहा कि 100 एमजीडी कम पानी मिलने की वजह से दिल्ली में पानी की कमी हो गई है, जिससे यहां के 28 लाख लोग प्रभावित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Water ATM दिल्ली सीएम ने शालीमार बाग में वॉटर एटीएम का उद्घाटन किया, अब सबको मिलेगा शुद्ध पीने का पानी
दिल्ली में हवा के बाद पानी भी जहरीला, पीने से कैंसर का खतरा, इस रिपोर्ट ने चौंकाया
केंद्र ने अमृत योजना के तहत दिल्ली जल बोर्ड को दिया 800 करोड़, राजधानी में नहीं होगी पानी की किल्लत
दिल्ली में होने लगी है पानी की चोरी, सोचिए क्या है आगे का भविष्य..!
अनिश्चितक़ालीन अनशन का चौथा दिन- जलमंत्री आतिशी का दिल्लीवालों के लिए संदेश -Posted by Team Atishi#PaaniSatyagrah4thDay pic.twitter.com/Fc8hkdjtXB — Atishi (@AtishiAAP) June 24, 2024
वहीं इस मामले को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया है कि वे इस बात पर विचार करेंगे कि क्या उनका राज्य शहर को अतिरिक्त पानी उपलब्ध करा सकता है।
