अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर हमला; डबल क्या इनकी चार इंजन वाली सरकार में भी बेटियां सुरक्षित नहीं

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन क्या यदि चार इंजन वाली सरकार भी हो तो भी उनके राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने दिल्ली में बच्ची से रेप के बाद हत्या के मामले की निंदा की।
अरविंद केजरीवाल ने कहा भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं
अरविंद केजरीवाल ने कहा भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं
Published on
Updated on

नई दिल्ली: दिल्ली में 9 साल की बच्ची से रेप और हत्या के मामले में दिल्ली वासियों में आक्रोष फैल गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में हुई इस दरिंदगी को लेकर भाजपा सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार के राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। अपराधियों में कानून का खौफ नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि इनकी चार इंजन की सरकार आ जाए तो भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

दिल्ली में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या की वारदात ने पूरी दिल्ली को झकझोर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि भाजपा ने दिल्ली में कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। आज बेटियां घर से बाहर निकलने में डर रही हैं। भाजपा सरकार हर कदम पर फेल साबित हो रही है।

केजरीवाल बोले- जवाब दे चार इंजन वाली सरकार

आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अपराध कम नहीं हो रहा है। भाजपा की डबल इंजन क्या चार इंजन वाली सरकार भी हो तो भी इनके कार्यकाल में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। इनके राज में सिर्फ अपराध और भ्रष्टाचार की ही उम्मीद की जा सकती है। ये बोलते हैं कि अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं लेकिन इनके कार्यकाल में ही अपराधियों को बढ़ावा मिलता है। अपराधी अपराध करके फरार हो जाता है और पुलिस सोती रहती है।

अमित शाह और उनकी चार इंजन वाली सरकार जवाब दे

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप और हत्या मामले पर अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा की चार इंजन वाली सरकार को जवाब देना होगा। दिल्ली की बेटियां न्याय चाहती हैं।

दिल्ली में नेहरू बिहार में प्रदर्शन

दिल्ली में नेहरू बिहार में 9 साल की बच्ची  के साथ रेप और भी मर्डर की घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया है। परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ कड़ी सजा की मांग की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com