केजरीवाल के हाथ लगा है बड़ा मसाला, बताएंगे हरियाणा और महाराष्ट्र में BJP ने कैसे जीता है चुनाव..देखें वीडियो
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम हटा रही है। भाजपा चुनाव जीतने के लिए क्या-क्या हथकंडे अपनाती जा रही है, जल्दी ही खुलासा करेंगे।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो-सौ. से सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह के जरिये राष्ट्रीय राजधानी में मादक पदार्थों की आमद को बढ़ावा दे रहा है। साथ ही साथ हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा ने कई तरह के हथकंडे अपनाकर चुनाव जीता है, जिसका दो दिन के भीतर वह खुलासा करने वाले हैं।
दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने शहर के निवासियों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर अधिकारियों से सवाल पूछना जारी रखने का संकल्प जताया।
पूर्व मुख्यमंत्री बोले-
‘‘मैं राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल पूछता रहूंगा।..दिल्ली में नशीले पदार्थों से जुड़े आतंक की भयावहता को उजागर करने के लिए लोग मुझे अलग-अलग इलाकों में बुला रहे हैं।”
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उद्योगपति गौतम अदाणी के नियंत्रण वाले गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से आने वाले मादक पदार्थों को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में पहुंचाया जा रहा है। ‘आप’ नेता ने अपने संबोधन में भाजपा पर सीधा आरोप लगाते हुए सवाल किया, ‘‘क्या देश की शीर्ष राजनीतिक शक्तियों की भागीदारी के बिना ये हो सकता है?”
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के Lenskart स्टोर में घुसीं नाजिया इलाही खान, तिलक मिटाने के विवाद पर कर्मचारियों की लगा दी क्लास! VIDEO
ट्रेंड सेट करने में माहिर PM Modi, गूगल पर ‘झालमुड़ी’ हो रहा सबसे ज्यादा सर्च, तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड
‘नकली विरोध की कराई जा रही शूटिंग…’, महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, बताया काली करतूत
केस से नहीं हटेंगी जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा, केजरीवाल की याचिका खारिज; निष्पक्षता को लेकर कही बड़ी बात
उन्होंने दिल्ली में कथित तौर पर मादक पदार्थों की बढ़ती उपलब्धता पर भी सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं, लोग मुझे बताते हैं कि उनके पड़ोस में खुलेआम मादक पदार्थ बेचे जा रहे हैं।
आम आदमी पार्टी से जुड़ी और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम हटा रही है। भाजपा चुनाव जीतने के लिए क्या-क्या हथकंडे अपनाती जा रही है।
BJP वाले ईमानदारी से चुनाव नहीं जीतते‼️ बीजेपी वालों, दो दिन रुक जाओ। मैं तुम्हारी पोल ख़ोलूँगा…🔥@ArvindKejriwal pic.twitter.com/Rf5ph4atO3 — AAP (@AamAadmiParty) December 4, 2024
अरविंद केजरीवाल ने कहा-
‘‘मैं भाजपा की पूरी साजिश का पर्दाफाश करूंगा, क्योंकि मेरे पास सबूत हैं कि वे सूची से मतदाताओं के नाम हटा रहे हैं।”
इसके साथ ही साथ केजरीवाल ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के बाहर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की भी निंदा की। उन्होंने पंजाब पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना भी की।
दिल्ली से जुड़ी और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
